फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ozone City Road to be built with 19.58 crores, got financial approval

Aligarh News: 19.58 करोड़ से बनेगी ओजोन सिटी रोड, मिली वित्तीय मंजूरी

Sat, 04 Mar 2023 10:37 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Mar 2023 10:37 AM IST
विज्ञापन
Ozone City Road to be built with 19.58 crores, got financial approval
ओजोन और सांगवान सिटी रोड के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। इसके लिए बजट जारी हो गया है। लोक निर्माण विभाग की प्रदेश स्तरीय वित्त समिति ने प्रदेश की 26 सड़कों के निर्माण के बजट को वित्तीय मंजूरी दी है, जिसमें ये सड़क भी शामिल है। 5.70 किमी के इस मार्ग को 19.58 करोड़ से बनाया जाएगा। यह सड़क कोल व छर्रा विधानसभा का हिस्सा है और दोनों विधायकों ने लखनऊ में रहकर इसके बजट की मंजूरी में प्रयास किए हैं।
विज्ञापन



लोक निर्माण विभाग ने इस सड़क का निर्माण एशियाई विकास बैंक (एडीबी) योजना के तहत कराने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। यह मार्ग रामघाट रोड से ओजोन सिटी रोड से जीटी रोड और हाईवे पर गांव सिंधौली के पास निकलता है। जब भी पुलिस-प्रशासन को किसी आपात स्थिति में जरूरत होती है तो दोनों चौराहों पर भारी यातायात प्रतिबंधित करने के साथ ही डायवर्जन (मार्ग परिवर्तित) भी लागू कर दिया जाता है। बृहस्पतिवार को लखनऊ में वित्तीय समिति ने मंजूरी दे दी है। इस पर विधायक अनिल पाराशर व रवेंद्रपाल सिंह ने बताया कि लगातार हुए प्रयास के बाद यह सफलता मिली है।
विज्ञापन


अब बहुत जल्द सड़क निर्माण के लिए टैंडर होगा और निर्माण कार्य शुरू होगा। एमएलसी चौ.ऋषिपाल सिंह ने सीएम योगी को अतरौली में निर्माणाधीन सरस्वती विद्या मंदिर महाविद्यालय के शिलान्यास/भूमि पूजन के लिए मुख्य अतिथि के रूप में अलीगढ़ आने का न्यौता दिया। जिस पर मुख्यमंत्री ने अपनी स्वीकृति दी है। मार्च के अंतिम सप्ताह या अप्रैल के प्रथम सप्ताह में यह कार्यक्रम प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed