फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ozone City road gets approval from government

Good News: ओजोन सिटी सड़क को शासन से मंजूरी, मिले साढ़े चार करोड़, टेंडर और निर्माण कार्य शीघ्र

Thu, 04 Jan 2024 11:18 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 04 Jan 2024 11:18 AM IST
सार

रामघाट कल्याण मार्ग से ओजोन सिटी-जीटी रोड को जाने वाली सड़क के निर्माण को शासन ने मंजूरी दे दी है। पहली किस्त के तौर पर राज्य सड़क निधि से 4,57,57,000 रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। टेंडर प्रक्रिया के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा।

विज्ञापन
Ozone City road gets approval from government
ओजोन सिटी जाने वाली रिंग रोड के बदतर हालात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के रामघाट कल्याण मार्ग से ओजोन सिटी मार्ग वाया एटा रोड सिंधौली तक 25 फुट चौड़ी एवं 5.7 किमी लंबी सड़क का नए सिरे से निर्माण होगा। इस पर 18,30,28,000 रुपये खर्च होंगे। शासन के उप सचिव राजेश प्रताप सिंह ने इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है। पिछले दिनों शासन ने सड़क निर्माण पर अपनी सैद्धांतिक मंजूरी दी थी। अमर उजाला ने इस जर्जर सड़क के निर्माण का मुद्दा उठाया था और लगातार खबरें प्रकाशित की थीं। इस सड़क के बनने से क्वार्सी चौराहे समेत शहर में लगने वाले जाम से निजात मिलेगी।

विज्ञापन


रामघाट रोड कल्याण मार्ग से ओजोन सिटी होते हुए जीटी रोड और हाईवे के गांव सिंधौली तक सड़क जर्जर हाल में है। क्वार्सी चौराहे और एटा चुंगी चौराहे पर यातायात प्रतिबंधित करने पर इसी मार्ग का उपयोग किया जाता है। साथ ही बाईपास मार्ग के विकल्प के तौर पर प्रयोग किया जाता है। वर्तमान में सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं। गिट्टी उखड़ आई है। इसके चलते यहां से गुजरने वाले राहगीरों एवं वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सड़क निर्माण से हजारों लोगों को मिलेगा फायदा
रामघाट कल्याण रोड से ओजोन सिटी वाया सिंधौली, एटा रोड बनने से अलीगढ़ ही नहीं, बाईपास रोड से जनपद मथुरा, आगरा, एटा, गाजियाबाद की तरफ से मुरादाबाद, बुलंदशहर की ओर जाने वाले सभी वाहनों के लिए एक बाईपास के रूप में प्रयोग किया जाता है। इसके अलावा छर्रा, अतरौली, बरौली विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले एवं डिबाई, अनूपशहर जाने वाले हजारों लोगों को इस मार्ग के बनने से फायदा होगा। गांव महुआखेड़ा, सुखरावली, गुरुसिकरन, कयामपुर समेत कई गांवों के ग्रामीणों का आवागमन भी इसी मार्ग से होता है। रामघाट रोड की विनय नगर कॉलोनी, शंकर विहार कॉलोनी, आरएएफ रोड का पिछला हिस्सा भी इसी मार्ग से जुड़ता है। इस सड़क के बनने से शहर में लगने वाले जाम से काफी हद तक राहत मिलेगी। वर्तमान में इस रोड की हालत बहुत जर्जर है। इसकी वजह से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामघाट कल्याण मार्ग से ओजोन सिटी-जीटी रोड को जाने वाली सड़क के निर्माण को शासन ने मंजूरी दे दी है। पहली किस्त के तौर पर राज्य सड़क निधि से 4,57,57,000 रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। टेंडर प्रक्रिया के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा।- सौरभ बैराठी, मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed