फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ozone City builder accuses Aligarh BJP MP Satish Gautam

Aligarh News: रोड में रोड़ा बन रहे सांसद सतीश गौतम, रिश्तेदार ने कराया फर्जी बैनामा, ओजोन बिल्डर ने लगाए आरोप

Thu, 01 Jun 2023 04:20 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 01 Jun 2023 04:20 PM IST
सार

बिल्डर प्रवीन मंगला ने अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम पर आरोप लगाया कि वह रामघाट रोड से जीटी रोड की ओर जाने वाली रिंग रोड को बनने नहीं दे रहे हैं। सांसद के रिश्तेदार ने उनके प्रभाव से एक फर्जीवाड़ा कर एक फर्जी महिला को खड़ा कर जमीन का बैनामा अपने पक्ष में कराया।

विज्ञापन
Ozone City builder accuses Aligarh BJP MP Satish Gautam
पत्रकार वार्ता में ओजोन सिटी के एमडी प्रवीन मंगला संबोधित करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के ओजोन बिल्डर्स एंड डेवलपर्स के एमडी प्रवीन मंगला ने भाजपा सांसद सतीश गौतम पर आरोप लगाते हुए अपनी और अपने परिवार की जान को खतरा होने की बात कही। बिल्डर ने सांसद पर आरोप लगाया कि वह रामघाट रोड से जीटी रोड की ओर जाने वाली रिंग रोड को बनने नहीं दे रहे हैं। सांसद के रिश्तेदार  ने उनके प्रभाव से एक फर्जीवाड़ा कर एक फर्जी महिला को खड़ा कर जमीन का बैनामा अपने पक्ष में कराया, जबकि इस जमीन का 2007 में असली जमीन स्वामिनी ने रजिस्टर्ड एग्रीमेंट किया था। बिल्डर ने कहा कि 15 दिन में कुछ कार्रवाई नहीं हुई, तो वह कोई बड़ा वैधानिक कदम उठाएंगे और मामले में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ से भी मिलेंगे।

विज्ञापन


विज्ञापन


जंगल में बसा ली है सोसायटी... पर बोले बिल्डर
ओजोन बिल्डर्स एंड डेवलपर्स के एमडी प्रवीन मंगला ने ओजोन क्लब में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। जिसमें प्रवीन मंगला ने एक समाचार पत्र में 30 मार्च 2023 में अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम द्वारा दिए बयान का जिक्र करते हुए कहा कि जब रामघाट रोड से ओजोन सिटी होते हुए जीटी रोड की ओर जाने वाली रिंग रोड के खस्ता हालत की बात चली, तो सांसद ने कह दिया कि बिल्डरों ने जंगल में सोसायटी बसा ली है, तब सड़क के बारे में क्यों नहीं सोचा। पहले सड़क पर काम करते, जिसके लिए ओजोन ने कुछ नहीं किया और बनी हुई सड़क छह महीने में ही टूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिंग रोड में रोड़ा बनने का सांसद पर आरोप
ओजोन सिटी के प्रवीन मंगला ने आरोप लगाया कि सांसद सतीश गौतम रिंग रोड को बनने नहीं दे रहे, वह रोड में रोड़ा बने हुए हैं। इस चुनाव से पहले टेंडर भी हुआ, पर वहां पर उन्होंने भांची मार दी और सड़क नहीं बनने दी। यह रिंग रोड बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि हस पर दो टाउनशिप, 5-6 स्कूल और कई गांव हैं।

सांसद रिश्तेदार ने फर्जीबाड़ा कर कराया बैनामा

ओजोन सिटी के प्रवीन मंगला ने आरोप लगाया कि सांसद के रिश्तेदार मनोज गौतम  ने उनके प्रभाव से एक फर्जीवाड़ा कर एक फर्जी महिला को खड़ा कर जमीन का बैनामा अपने पक्ष में कराया, जबकि इस जमीन का 2007 में असली जमीन स्वामिनी ने रजिस्टर्ड एग्रीमेंट किया था। आरोप है कि मनोज गौतम ने  लगभग एक हेक्टयर जमीन बैनामा एक फर्जी महिला को खड़ा कर अपने पक्ष में बैनामा कराया। जिसकी असली स्वामिनी केला नगर की राजवती नामक महिला है। इस जमीन के फर्जीबाड़े में सांसद के प्रभाव का उपयोग किया  गया। मामले में  मनोज गौतम, फर्जी महिला और गवाहों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।  प्रवीन मंगला ने आरोप लगाया कि इसी मुकदमे से बोखलाकर सासंद ने मीडिया को जंगल में सोसायटी बनाने का बयान दिया।

स्वयं व परिवार को जान का खतरा
ओजोन सिटी के प्रवीन मंगला ने कहा कि उन्हें व उनके परिवार को सांसद से जान का खतरा है। इसके लिए शासन ने उन्हें सुरक्षा भी दे रखी है। प्रवीन मंगला ने कहा कि 15 दिन में कुछ कार्रवाई नहीं हुई, तो वह कोई बड़ा वैधानिक कदम उठाएंगे और मामले में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ से भी मिलेंगे।

ये रहे मौजूद
ओजोन क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान ओजोन सिटी के सागर मंगला,  अखिल भारतीय हिंदू महासभा की डॉ अन्नपूर्णा भारती, अशोक पांडेय, भ्रष्टाचार विरोधी सेना के पंडित केशव देव के साथ व्यापारी और ओजोन सिटी निवासी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed