{"_id":"608c72dc8ebc3ea1d903e382","slug":"oxygen-shortage-may-occur-today-in-jn-medical-college-of-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : जेएन मेडिकल कॉलेज में आज हो सकती है ऑक्सीजन की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : जेएन मेडिकल कॉलेज में आज हो सकती है ऑक्सीजन की किल्लत
Sat, 01 May 2021 02:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 01 May 2021 02:43 AM IST
सार
- लिक्विड ऑक्सीजन आपूर्ति न हुई तो गहरा सकता है संकट
विज्ञापन
JN Medical College (File Photo)
- फोटो : Social Media
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज में अगर जल्द लिक्विड ऑक्सीजन की आपूर्ति न हुई तो शनिवार को जबरदस्त संकट हो सकता है। कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट के वार्ड में सिलिंडर से आपूर्ति की जाने वाली ऑक्सीजन का अभी भी संकट है। 200 से अधिक मरीज मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर और आइसोलेशन वार्ड में ऑक्सीजन पर निर्भर हैं।
विज्ञापन
जेएन मेडिकल कॉलेज में अपने स्वयं के दो ऑक्सीजन उत्पादन के प्लांट हैं। लेकिन उनके लिए लिक्विड ऑक्सीजन चाहिए होती है। उस लिक्विड ऑक्सीजन को गैस में बदलकर वार्ड में भर्ती मरीजों के बेड पर ऑक्सीजन पोर्ट के माध्यम से उन्हें आपूर्ति की जाती है। अब लिक्विड ऑक्सीजन का स्टॉक भी कम पड़ने लगा है।
विज्ञापन
जेएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर शाहिद अली सिद्दीकी ने बताया कि ऑक्सीजन की समस्या पूरे देश में है। उन्होंने अपने यहां उपलब्ध लिक्विड ऑक्सीजन के संबंध में जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को अवगत करा दिया है। कोशिश की जा रही है कि जल्द से जल्द लिक्विड ऑक्सीजन की आपूर्ति हो जाए।
विज्ञापन