फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Oxygen crisis in covid hospitals, 20 minutes relief in Deendayal

कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन संकट, दीनदयाल में 20 मिनट बाद मिली राहत

Sun, 02 May 2021 12:40 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 02 May 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Oxygen crisis in covid hospitals, 20 minutes relief in Deendayal
ऑक्सीजन - फोटो : बासित जरगर
जिले में शनिवार को ऑक्सीजन का संकट गहरा गया। ऑक्सीजन खत्म होने पर निजी कोविड अस्पताल संचालकों ने हाथ खड़े कर दिए। वहीं, दीनदयाल अस्पताल में भी शाम को ऑक्सीजन खत्म होने से वहां मरीजों और डाक्टरों की सांसें फूल गईं।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने करीब 20 मिनट में कासिमपुर स्थित राधा गैस प्लांट से कुछ सिलिंडरों का इंतजाम कराया। इसके बाद मरीजों ने राहत की सांस ली। वहीं, सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह और औषधि निरीक्षक हेमेंद्र चौधरी ने राधा गैस प्लांट पर डेरा डाल दिया है। वहां पर तीमारदारों और निजी अस्पतालों के संचालकों की लंबी कतार लगी है। हालात यह हैं कि कभी भी आक्रोश फूट सकता है।
विज्ञापन


जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए 14 निजी और सरकारी अस्पताल संचालित हैं। इनमें करीब 400 मरीज ऑक्सीजन पर निर्भर हैं। इनके अलावा, सैकड़ों मरीज घरों में ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। इन सबकों करीब आठ टन ऑक्सीजन की जरूरत प्रतिदिन पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर, जिले के पास इतनी मात्रा में गैस नहीं है। हर दिन पांच टन का इंतजाम हो पा रहा है। शनिवार को यह इंतजाम भी फेल हो गया। मोदीनगर, काशीपुर, कानपुर, रुड़की के ऑक्सीजन प्लांट संचालकों से जिला प्रशासन के अधिकारियों की बात हुई। मगर, वहां से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

देर शाम तक निजी अस्पतालों में गैस खत्म होने की नौबत आ गई। इसके चलते उन्होंने हाथ खड़े कर दिए। इधर, प्रशासन के सामने भी चुनौती आ गई। जिले में संचालित सभी ऑक्सीजन प्लांट बंद हो गए। सिर्फ राधा गैस प्लांट ही संचालित हो सका।


यहां हवा से ऑक्सीजन बनाई जाती है। इसलिए यह प्लांट संचालित हो रहा। दीनदयाल अस्पताल से भी देर शाम को यहीं से सप्लाई हो सकी। सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन पूरी कोशिश के साथ ऑक्सीजन की आपूर्ति में लगा है। कई जिलों में प्लांट संचालकों से वार्ता की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed