{"_id":"608da6f58ebc3ed1ea3f5d70","slug":"oxygen-crisis-continues-in-jn-medical-college-city-office-news-ali2622699102","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएन मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन संकट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएन मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन संकट जारी
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के जेएन मेडिकल कॉलेज में कार्डियोलॉजी विभाग में आपूर्ति की जाने वाली सिलिंडर वाली ऑक्सीजन का संकट अभी भी बना हुआ है। लिक्विड ऑक्सीजन के सीमित भंडारण से किसी प्रकार मेडिकल कॉलेज के दो प्लांट संचालित किए जा रहे हैं। थोड़ी-थोड़ी सी आपूर्ति से हालात काबू में हैं।
जेएन मेडिकल कॉलेज में इस सप्ताह से शुरू हुआ ऑक्सीजन संकट अभी बरकरार है। अस्पताल में मेडिकल ऑक्सीजन से जुड़े जितने भी बेड हैं, वह सब भरे हुए हैं। मेडिकल कॉलेज प्रशासन को उम्मीद थी कि जल्द ही सिलिंडर वाली ऑक्सीजन की आपूर्ति हो जाएगी।
लेकिन आठ दिन बीत जाने के बाद भी सिलिंडर वाली ऑक्सीजन मेडिकल कॉलेज को नहीं मिल पाई है। इस बीच दो बार ऐसी स्थिति आई कि जब मेडिकल कॉलेज का लिक्विड ऑक्सीजन खत्म होने की कगार पर आ गया, जिससे 200 से अधिक मरीजों की सांसों पर गंभीर संकट आ गया था।
विज्ञापन
लेकिन किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया गया। प्रिंसिपल प्रोफेसर शाहिद अली सिद्दीकी कहते हैं कि मेडिकल कॉलेज के प्लांट के लिए ऑक्सीजन का भंडारण भी सीमित मात्रा में है। ऑक्सीजन की पर्याप्त आपूर्ति के लिए प्रशासनिक अधिकारियों और मेडिकल अफसरों से लगातार बातचीत चल रही है।