फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   owner threw the elderly worker on the garbage heap

इंसानियत शर्मसार: 10 साल कराई मजदूरी, पैर टूटा तो कूड़े के ढेर पर फेंक भागा मालिक, कचरा खाते मिला बुजुर्ग

Mon, 19 Jan 2026 10:36 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 19 Jan 2026 10:36 AM IST
सार

राहगीरों ने जब यमुना एक्सप्रेसवे के पुल के नीचे कूड़े के ढेर में एक अधेड़ को तड़पते और भूख के मारे कचरा खाते देखा, तो उनके होश उड़ गए। एक मालिक ने अपने बुजुर्ग मजदूर को मरने के लिए कूड़े के ढेर पर फेंक दिया।

विज्ञापन
owner threw the elderly worker on the garbage heap
कूड़े के ढेर पर पड़ा बुजुर्ग मजदूर दीपक - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अलीगढ़ के टप्पल थाना अंतर्गत गांव सारोल (श्यारौल) के समीप यमुना एक्सप्रेसवे के पुल के नीचे कूड़े के ढेर में एक व्यक्ति को पड़े हुए लोगों ने देखा। सूचना दी तो पुलिस ने टप्पल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इलाज के बाद 19 जनवरी को वह व्यक्ति बिना बताए अस्पताल से कहीं चला गया।

विज्ञापन


पीड़ित बुजुर्ग दीपक निवासी बिहार ने बताया कि जेवर क्षेत्र के गांव छतांग में एक व्यक्ति के यहां वह दस वर्ष से मजदूरी कर रहे थे। पैर में गंभीर चोट के कारण काम करने की स्थिति नहीं रही तो उनका मालिक आधी रात को कचरे के ढेर पर फेंक गया। 18 जनवरी देर शाम राहगीरों ने उन्हें दर्द से तड़पते और भूख की वजह से कचरे से कुछ बीनकर खाते देखा तो पुलिस को सूचना दी।  पुलिस ने एंबुलेंस के जरिये पीड़ित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टप्पल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


सीएचसी अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि पीड़ित का उपचार करने के साथ ही भोजन और उचित खान-पान की व्यवस्था भी की गई। सोमवार सुबह वह अस्पताल से कहीं चले गए।वहीं टप्पल थाना प्रभारी शिवप्रसाद सिंह ने बताया कि मामला जेवर क्षेत्र का है। पीड़ित बीमार होने पर दवा लेने पैदल टप्पल सीएचसी जा रहा था कि अचानक गिर पड़ा। लोगों के सहयोग से सीएचसी पहुंचाकर उपचार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले पर अलीगढ़ पुलिस ने एक्स पर ट्विट किया है कि स्थानीय थाने पर कोई सूचना या शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, थाना प्रभारी टप्पल को जांच कर आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया ।
                         

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed