फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   owner committed suicide by killing a girl teacher at the computer center

Aligarh: कंप्यूटर सेंटर पर टीचर युवती की हत्या कर संचालक ने दी जान, ढाई पेज के सुसाइड नोट में लिखी वजह

Sat, 02 Mar 2024 04:42 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 02 Mar 2024 04:42 PM IST
सार

कंप्यूटर सेंटर पर टीचर युवती का संचालक ने गला रेत कर हत्या कर दी। उसके बाद संचालक ने खुद को पंखे पर लटका कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सेंटर से दोनों के शव कब्जे में लेकर एक ढाई पेज का सुसाइड नोट बरामद किया है। इसमें साफ लिखा है कि युवती ब्लैकमेल कर रही थी। उस पर शादी का दबाव बना रही थी। इसलिए उसने खुद इस वारदात को अंजाम दिया है। 

विज्ञापन
owner committed suicide by killing a girl teacher at the computer center
शव - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के क्वार्सी क्षेत्र के पीएसी के पास 1 मार्च को कंप्यूटर सेंटर संचालक ने सेंटर में ही टीचर युवती की हत्या कर खुद आत्महत्या कर ली। युवक ने पहले युवती का गला रेता फिर खुद पंखे के सहारे फंदे पर झूल गया। खबर पर हरकत में आई पुलिस ने सेंटर से दोनों के शव कब्जे में लेकर एक ढाई पेज का सुसाइड नोट बरामद किया है। इसमें साफ लिखा है कि युवती ब्लैकमेल कर रही थी। उस पर शादी का दबाव बना रही थी। इसलिए उसने खुद इस वारदात को अंजाम दिया है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

क्वार्सी के गांव देवसैनी का 26 वर्षीय ललित कुमार पीएसी के पास रामघाट रोड पर शाइन इंस्टीट्यूट के नाम से  कंप्यूटर सेंटर चलाता था। उसके सेंटर पर हरदुआगंज के इब्राहिमपुर की  23 वर्षीय यामिनी कुमारी बतौर ट्यूटर काम करती  थी। परिवारों के अनुसार रोजाना सेंटर बंद करने के बाद ललित ही यामिनी को उसके घर छोड़ने जाता था। फिर अपने घर पहुंचता था। मगर रोजाना की तरह शुक्रवार को दोनों नियत समय पर घर नहीं पहुंचे तो परिवारों ने फोन मिलाए। इस पर दोनों के फोन बंद थे। इस पर इस पर युवती का परिवार देर रात पहले सेंटर पर पहुंचा। जहां शटर गिरा मिला। इस पर युवती परिवार ने पुलिस को सूचना दे दी। इसी बीच युवक के परिजन भी ललित को खोजते हुए सेंटर पर आ गए। उन्होंने पुलिस के आने से पहले सेंटर का शटर उठाया तो देखा कि अंदर कांच का गेट अंदर से बंद है। इस पर वे शीशा तोड़ कर अंदर घुस गए। बस अंदर का नजारा देख सभी दंग रह गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच सीओ तृतीय, इंस्पेक्टर क़वारसी आदि आ गए। पुलिस के अनुसार युवती का गला रेता हुआ खून से लथपथ शव जमीन पर पड़ा था और युवक का शव पंखे से फंदे पर झूल रहा था। पास ही पुलिस को एक तमंचा, खून से सना चाकू व टेबिल पर सुसाइड नोट मिल गया। जो युवक की ओर से लिखा हुआ है। पुलिस ने फील्ड यूनिट बुलाकर जांच शुरू करा दी है। परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। सहायक पुलिस अधीक्षक/सीओ तृतीय अमृत जैन के अनुसार मौके के हालात व सुसाइड नोट से साफ है कि युवक ने युवती की हत्या कर खुद जान दी है। बाकी सभी पहलुओं पर जांच जारी है। पोस्टमार्टम में बाकी सवालों के जवाब मिलेंगे।

सुसाइड नोट में किया प्रेम सम्बंध व दबाव का उल्लेख

पुलिस के अनुसार ढाई पेज के लंबे चौड़े सुसाइड नोट में लिखा है कि वह दोनों पिछले चार साल से प्यार में थे। चूंकि युवती दूसरी जाति की थी। इसलिए कुछ माह पहले युवक की शादी परिवार ने कहीं और कर दी। इसके बाद से ही युवती उसे ब्लैकमेल कर रही थी। शादी का दबाव बना रही थी। युवती का पहले एक जगह से रिश्ता टूट गया था। वह अब उसी के साथ शादी करना चाहती थी। इसलिए उसने ये सब किया है। इसके लिए कोई और जिम्मेदार नहीं है।

शायद ठिकाने नहीं लगा पाया शव
मौके की जांच के बाद पुलिस ये भी मान रही है कि युवक बेहद परेशान रहा होगा। उसने कहीं से तमंचे का जुगाड़ किया होगा। फिर सुबह से किसी ने सेंटर पर कोई हलचल नहीं देखी। सेंटर का शटर भी काफी देर से व नियत समय से पहले गिरा बताया गया है। सही समय की पुष्टि नहीं हुई। अंदेशा है कि हत्या के बाद उसने शव ठिकाने लगाने की साजिश रची होगी। जब सफल नहीं हुआ तो सुसाइड नोट लिखकर खुद जान दे दी।

ललित के ही सहारे था परिवार
ललित व यामिनी के बीच के रिलेशनशिप की खबरें आम हो गई थी। दोनों परिवारों को अब आकर ये पता चल गया था। माना जा रहा है कि ललित शादी के बाद अपने परिवार व युवती के दबाव से परेशान था। मगर किसी को इस कदम की उम्मीद न थी। 1 मार्च शाम को भी ललित रामघाट रोड पर यश काम्प्लेक्स में अपने सेंटर के आसपास देखा गया। देर रात जब लोगों को यह खबर मिली तो सभी हैरान थे।

बताया गया है कि सामान्य परिवार के ललित ने सेंटर खोल कर परिवार को संभाला था। दो भाइयों व बहन में सबसे बड़ा था। भाइयों की कुछ समय पहले ही शादी हुई थी। इसके बाद से उनकी प्रेम कहानी में ट्विस्ट आ गया था। तभी से ललित यामिनी पर दबाव बना रही थी। देर रात युवती व युवक के परिजन थाने पहुँच गए थे। इंस्पेक्टर के अनुसार अभी परिवारों से बात की जा रही है। देर रात तक कोई तहरीर नहीं मिली है। अभी पोस्टमार्टम की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। फील्ड यूनिट ने अपना काम किया है। फिर भी किसी भी जरूरत को ध्यान में रखते हुए सेंटर को।सील किया गया है। सुसाइड नोट को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed