फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   outsourcing agency will take a trial of sports coaches

पहली बार आउटसोर्सिंग एजेंसी लेगी खेल प्रशिक्षकों का ट्रायल

Wed, 03 Feb 2021 11:56 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
outsourcing agency will take a trial of sports coaches
इस बार आउटसोर्सिंग एजेंसी स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंशकालिक खेल प्रशिक्षकों का ट्रायल लेगी। यह खेल विभाग में पहली बार होगा, जब एजेंसी पर अंशकालिक प्रशिक्षकों का ट्रायल लेने का दायित्व होगा। पहले यह जिम्मेदारी खेल निदेशालय की थी।
विज्ञापन

कोविड-19 वायरस के संक्रमण के फैलाव के बीच स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल गतिविधियां मार्च-2020 से बंद हो गई थी। नवंबर में स्टेडियम केवल खिलाड़ियों के लिए खोला गया, ताकि वह फिजिकल ट्रेनिंग कर सकें। अब अंशकालिक खेल प्रशिक्षकों की भी स्टेडियम में तैनाती होनी है। इसलिए इच्छुक खेल प्रशिक्षकों से सेवायोजना पोर्टल व गवर्नमेंट ई-कॉमर्स (जेम) पोर्टल पर आवेदन मांगा गया है। इस संबंध में प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि अंशकालिक खेल प्रशिक्षकों के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि वह काफी समय से इसका इंतजार कर रहे थे। पहली बार आउटसोर्सिंग एजेंसी खेल प्रशिक्षकों का ट्रायल होगी। सफल व वरीयता के आधार पर उन्हें तैनाती दी जाएगी।
विज्ञापन

एथलेटिक्स संघ ने ही जमा किया प्रपत्र
क्षेत्रीय क्रीड़ा कार्यालय अलीगढ़ ने अलग-अलग खेल संघ के जिला सचिव से फर्म्स, सोसाइटीज एंड चिट्स से पंजीकृत का प्रमाणपत्र व संबंधित खेल संघ के यूपी सचिव से नियुक्ति पत्र मांगा है। हालांकि, जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव शमशाद निसार आजमी ने ही कार्यालय को जानकारी मुहैया कराई है। प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि अब तक केवल शमशाद निसार आजमी ने प्रपत्र कार्यालय में जमा कराया है। बाकी खेल संघ के सचिवों के प्रपत्रों का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed