फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Outside medicines found near staff nurse, recommendation for suspension

Aligarh News: स्टाफ नर्स के पास मिलीं बाहर की दवाएं, निलंबन की संस्तुति

Sat, 10 Jun 2023 12:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Sat, 10 Jun 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Outside medicines found near staff nurse, recommendation for suspension
पकड़े जाने के बाद स्टाफ नर्स और अधीक्षक से बात करतीं एसडीएम। - फोटो : Samvad
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस के मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को एसडीएम महिमा राजपूत को स्टाफ नर्स के कमरे, स्कूटी व उनके बैग से बाहर की दवाएं मिली हैं। संदेह के आधार पर एक मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया है। एसडीएम ने बताया कि स्टाफ नर्स के निलंबन की संस्तुति करते हुए डीएम को रिपोर्ट भेजी जा रही है।
विज्ञापन

एसडीएम नायब तहसीलदार श्वेता जिंदल के साथ सीएचसी के कमरा नंबर 15 में पहुंचीं। यह स्टाफ नर्स पूनम शर्मा का कक्ष है। यहां बड़ी मात्रा में बाहर की दवाएं मिलीं। स्टाफ नर्स के बैग व स्कूटी से भी बाहर की दवाएं मिलीं। मौके पर एसीएमओ व ड्रग इंस्पेक्टर हेमंत चौधरी को बुलाया गया। इंस्पेक्टर को जांच में 41 तरह की दवाएं मिलीं। कुछ दवाएं ऐसी भी हैं, जिन्हें सिर्फ विशेषज्ञ चिकित्सक की निगरानी में ही दिया जा सकता है। एसडीएम ने बताया कि सभी दवाओं को सीज कर चीफ फार्मासिस्ट की सुपुर्दगी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन

संदेह के आधार पर अस्पताल के समीप एक मेडिकल स्टोर संचालक को भी मौके पर बुलाया गया, लेकिन वह दुकान बंद करके भाग गया। नायब तहसीलदार मयंक गोयल की मौजूदगी में औषधि निरीक्षक ने मेडिकल स्टोर को सील कर दिया। इस संबंध में अन्य कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किए गए। शक है स्टाफ नर्स बरामद दवाओं को महिला मरीजों को देती थी। अस्पताल के स्टाफ ने पहले भी स्टाफ नर्स की शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed