फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Outcries of grief erupted as soon as the bodies of Sajul and Sandeep reached Kanchanpur

Aligarh News: सैजुल-संदीप का शव कंचनपुर पहुंचते ही मची चीख-पुकार

Sat, 03 Oct 2026 01:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Sat, 03 Oct 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Outcries of grief erupted as soon as the bodies of Sajul and Sandeep reached Kanchanpur
गांव कंचनपुर में मृतक सैजुल के शव को ले जाने के बाद विलाप करती मृतक की मां।  - फोटो : samvad
शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे सैजुल (14) और संदीप कुमार (18) के शव गांव पहुंचते ही दोनों परिवारों में चीख-पुकार मच गई। दोनों की मां सहित अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था। गमगीन माहौल में किशोर के शव को दफन किया गया जबकि संदीप के शव को पिता ने मुखाग्नि दी। वहीं दोनों के आसपास के घरों में दिन भर चूल्हे नहीं जले।
विज्ञापन

कंचनपुर गांव निवासी गौस मोहम्मद उर्फ मुन्ना लाल का कच्चा मकान करीब दस दिन पहले बारिश में गिर गया था। उसका निर्माण कार्य चल रहा था। बृहस्पतिवार को मकान के पिलर के लिए लोहे की सरिया का जाल तैयार किया जा रहा था। इसी दौरान गौस मोहम्मद का पुत्र सैजुल (14) और गांव निवासी मजदूरी कर रहे संदीप कुमार (18) पुत्र बदन सिंह सरिया के जाल को ऊपर की ओर खड़ा करने लगे तभी ऊपर से निकले बिजली के झूलते तारों को सरिया छू गई और करंट की चपेट में आने से दोनों बुरी तरह झुलस गए थे।
विज्ञापन

परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छर्रा लेकर पहुंचे जहां से जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया था। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को दोनों के शव गांव पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचटी लाइन गांव से बाहर कराने की मांग
हादसे के बाद शुक्रवार को शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह के छोटे भाई सौरभ सिंह मृतकों के परिजनों को सांत्वना देने गांव पहुंंचे। उनसे ग्रामीणों ने हाईटेंशन लाइन गांव से बाहर कराने की मांग की। इस पर उन्होंने मोबाइल पर विभागीय अधिकारियों से बात कर एचटी लाइन को गांव से बाहर हटाए जाने की मांग की। उनके अलावा भरत राजपूत, संजू यादव, यशपाल सिंह यादव, पवन वर्मा, दर्शन माहेश्वरी, दुर्गेश यादव, सोहम यादव, रोहित यादव, नरेश यादव, मनोज गुप्ता, डीलू गुप्ता आदि भी गांव पहुंचे और मृतकों के परिजनों को ढाढ़स बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed