{"_id":"6096eb3f8ebc3ec19c51bf3b","slug":"out-of-state-transport-services-shut-down-strictness-on-buses-of-delhi-haryana-rajasthan-city-office-news-ali2627142193","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य के बाहर परिवहन सेवा बंद, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान की बसों पर सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य के बाहर परिवहन सेवा बंद, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान की बसों पर सख्ती
विज्ञापन
कोरोना के बढ़ते प्रसार को लेकर राज्य परिवहन निगम की रोडवेज बसों को बाहरी राज्यों में जाने से रोक दिया गया है। साथ ही बाहरी राज्यों से आने वाली बसों पर भी पाबंदी लगा दी गई है। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव ने यह आदेश मंडलायुक्त को जारी किया है। मंडलायुक्त ने मंडल के सभी जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों को आदेश का पालन कराने के निर्देश दिए हैं।
अवनीश कुमार अवस्थी की ओर से भेजे गए पत्र में साफ है कि कोरोना के चलते बाहरी राज्यों के लिए बसों को रवाना न किया जाएगा। साथ ही जिन बाहरी राज्यों से बसें आ रहीं हैं, चाहे वह निजी परिवहन सेवा हो या राज्य परिवहन सेवा, सभी पर पाबंदी लगा दी जाए।
अलीगढ़ रोडवेज के प्रभारी आरएम विनोद कुमार ने बताया कि अलीगढ़ से दिल्ली जाने वाली बसों को कौशांबी, हरियाणा जाने वाली बसों को हमीदपुर और राजस्थान जाने वाली बसों को मथुरा तक ही भेजा जा रहा है। इसके अलावा राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा से आने वाली बसों को रोक दिया गया है। उनको जिले में नहीं आने दिया जा रहा है।
विज्ञापन
बाहरी राज्यों की रोडवेज और निजी बसों को अलीगढ़ में घुसने की अनुमति नहीं। हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान की बसों का है अलीगढ़ में आना-जाना। मंडलायुक्त ने आदेश का पालन कराने के लिए जारी किया आदेश। कोरोना कर्फ्यू के चलते बसों को भी सिर्फ विशेष परिस्थितियों में संचालित किया जा रहा है।