फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Our schools are recognized by the institutions of the Government of India: AMU

हमारे स्कूल भारत सरकार की संस्थाओं से मान्यता प्राप्त हैं : एएमयू

Thu, 12 Aug 2021 12:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Our schools are recognized by the institutions of the Government of India: AMU
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपने द्वारा संचालित किए जा रहे स्कूलों के सर्टिफिकेट को अमान्य घोषित किए जाने के मामले में कहा है कि विश्वविद्यालय के स्कूल पूरी तरह भारत सरकार से मान्यता प्राप्त हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कहा गया है कि विभिन्न सरकारी प्राधिकरण से विश्वविद्यालय के स्कूल स्वीकृत हैं। वर्तमान में विश्वविद्यालय द्वारा 10 स्कूल संचालित किए जा रहे हैं। यह स्कूल भारतीय संसद द्वारा बनाए गए एएमयू एक्ट 1920 के प्रावधान सेक्शन 12 (1) और 12 (2) के तहत संचालित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के सीनियर सेकेंडरी स्कूल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के पत्रांक संख्या 2-54/82(डी-1) 1984 के तहत मान्यता प्राप्त हैं। विश्वविद्यालय प्रवक्ता ने कहा है कि आर्मी में भर्ती के समय अमान्य करार दिए जाने के बाद जो विवाद पैदा हो रहा है उसमें कोई सत्यता नहीं है। विश्वविद्यालय के स्कूल और अन्य कक्षाओं के परीक्षा परिणाम वार्षिक रूप से शिक्षा मंत्रालय को भेजे जाते हैं। आर्मी भर्ती की प्रक्रिया के दौरान जो ताजा स्थिति पैदा हुई है, उसमें हमने संबंधित छात्र को जरूरी दस्तावेज उपलब्ध करा दिए हैं। पूरी उम्मीद है कि इससे मामला हल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की ओर से कहा गया है कि यहां के स्कूलों के छात्र अन्य संस्थानों में मेडिकल और इंजीनियरिंग की परीक्षा देते हैं। जिसमें स्कूलों के दस्तावेज पूरी तरीके से मान्य रहते हैं। इसके अलावा एएमयू बोर्ड काउंसिल ऑफ बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन द्वारा भी मान्यता प्राप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed