{"_id":"68ec12a7c023d24b04050c3d","slug":"other-centres-to-protect-children-buy-iron-not-gold-sadhvi-prachi-aligarh-news-c-115-1-sali1020-100387-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत सनातन संस्कृति धर्माचार्य महासम्मेलन: गरजीं साध्वी प्राची, बोलीं रक्षा के लिए सोना नहीं लोहा खरीदें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत सनातन संस्कृति धर्माचार्य महासम्मेलन: गरजीं साध्वी प्राची, बोलीं रक्षा के लिए सोना नहीं लोहा खरीदें
Mon, 13 Oct 2025 02:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Mon, 13 Oct 2025 02:12 AM IST
सार
सम्मेलन में गाय को राष्ट्रमाता और भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग की गई। इसके अलावा जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने और समान नागरिक संहिता लागू करने की भी मांग की गई।
विज्ञापन
संत सनातन संस्कृति धर्माचार्य महासम्मेलन को संबोधित करते हुए साध्वी प्राची
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ में टप्पल के गांव श्यारौल में 12 अक्तूबर को विश्व हिंदू महासंघ भारत की ओर से संत सनातन संस्कृति धर्माचार्य महासम्मेलन हुआ। जिस्रमें भगवा क्रांति सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष साध्वी डॉ. प्राची ने कहा कि हमें संगठित होना होगा, अपने बच्चों की रक्षा के लिए हमें सोना नहीं लोहा खरीदना होगा। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में सनातनी योगी सरकार के कारण सुरक्षित हैं। एक रहोगे तो सेफ रहोगे और बटोगे तो कटोगे। चुप रहे तो कन्हैयालाल की तरह गर्दन काटी जाएगी। योगी-मोदी किसी को घर में बचाने नहीं आएंगे।
विज्ञापन
महासम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे आनंद पीठाधीश्वर स्वामी बालकानंद गिरी महाराज ने कहा कि हिंदुओं को अपनी रक्षा स्वयं करनी होगा। आज समय अनुकूल है, लेकिन भविष्य को ध्यान में रख हिंदुओं को एकजुट रहना होगा। विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भिखारी प्रजापति, सत्यमित्रानंद महारा, महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव महाराज, बालयोगी, अर्पित दास महाराज, वेद मूर्ति महाराज, महामंडलेश्व राजेश्वर दास महाराज, अनिल कृष्ण, महिला आयोग उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष बबीता चौहान ने भी महासम्मेलन को संबोधित किया। इससे पहले हवन यज्ञ, टप्पल इंटरचेंज से लेकर कार्यक्रम स्थन तक शोभायात्रा और अंत में भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
ये उठी मांग
सम्मेलन में गाय को राष्ट्रमाता और भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग की गई। इसके अलावा जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने और समान नागरिक संहिता लागू करने की भी मांग की गई।
विज्ञापन
ये रहे मौजूद
महासम्मेलन का संचालन योगी तेजपाल सिंह ने किया। प्रेमदत्त व्यास, व्यास नरेशचंद्र शास्त्री, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह उर्फ लाला, चौधरी ऋषिपाल सिंह, विक्रम गोस्वामी, नरेश उर्फ बल्लू प्रधान, चौधरी गंगाराम, हरिश्चंद्र सिंह प्रधानाचार्य, अंगद, मुनेश चोपड़ा, रवेंद्र प्रधान, योगेश प्रधान, गुलशन फौजी आदि।