फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   oters are increasing rapidly... but voting is not accordingly

अलीगढ़ः तेजी बढ़ रहे मतदाता... मगर उस हिसाब से नहीं बढ़ रहा मतदान

Fri, 21 Jan 2022 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
oters are increasing rapidly... but voting is not accordingly
अभिषेक शर्मा
विज्ञापन

मतदाताओं के नाम बढ़ें और मतदाता मतदान केंद्र तक पहुंचें, इसके लिए प्रशासन से लेकर सियासी खेमे तक हर जतन करते हैं। प्रशासन जहां जागरूकता अभियान के नाम पर जी तोड़ मेहनत करता है। वहीं, सियासी खेमे मतदाताओं को रिझाकर मतदान केंद्र पहुंचने में एड़ी चोटी का जोर लगाते हैं। मगर मतदाता हैं कि लोकतंत्र के उत्सव के दिन मतदान केंद्र तक पहुंचने में कोताही बरतते हैं। अपने जिले के इतिहास पर गौर करें तो आज तक कभी मतदान का प्रतिशत 75 फीसदी तक नहीं पहुंचा। कहने को हर चुनाव में मतदाता संख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है। मगर उस तेजी से मतदान प्रतिशत कतई नहीं बढ़ रहा। इंदिरा लहर में हुए 1980 के चुनाव में सबसे कम 44.94 फीसदी ने मतदान किया। हां, अब पिछले दो चुनाव से जरूर मतदान का आंकड़ा 60 फीसदी के पार जा रहा है। अब देखना है कि आने वाले चुनाव में यह प्रतिशत कितना होगा।
आजादी के बाद हम इस बार 18वीं विधानसभा का चुनाव करने जा रहे हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो आजादी के बाद पहले चुनाव में 68 और दूसरे में सर्वाधिक 70 फीसदी मतदान हुआ। इसके बाद मतदान का प्रतिशत लगातार गिरता गया। एक बार 74 के चुनाव में जरूर 60 के पार गया। 2007 के चुनाव तक 60 फीसदी के अंदर ही मतदान प्रतिशत रहा। कहने को 2002 के पहले तक हाथरस भी अलीगढ़ जनपद का ही हिस्सा हुआ करता था। मगर मतदान का प्रतिशत अब 2012 व 2017 के चुनाव में 60 फीसदी के ऊपर गया है। आने वाले चुनाव के लिए प्रशासनिक मशीनरी तमाम जागरूकता अभियान चला रही है। परिणाम आने वाला समय बताएगा।
विज्ञापन

जितने अंतर से होती जीत, उतने पड़ते थे वोट
इतिहास पर गौर करने पर देखने में आता है कि आज जितने अंतर से प्रत्याशी जीत दर्ज करते हैं। एक समय में उतने मत पड़ा करते थे। हालांकि प्रति चुनाव में मतदाता संख्या बेहद तेजी से बढ़ी। मगर मतदान का प्रतिशत नहीं बढ़ पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष कितने मतदाता कितना मतदान प्रतिशत मतदान
1952 7,72,202 5,30,753 68.73 प्रतिशत
1957 8,70,958 6,11,599 70.22 प्रतिशत
1962 9,14,020 5,10,937 55.89 प्रतिशत
1967 10,38,353 5,79,272 55.78 प्रतिशत
1969 10,93,031 6,55,753 59.99 प्रतिशत
1974 12,10,209 7,43,536 61.43 प्रतिशत
1977 12,75,081 5,90,239 46.29 प्रतिशत
1980 13,80,221 6,20,300 44.94 प्रतिशत
1985 15,34,653 7,25,042 47.24 प्रतिशत
1989 18,24,994 9,29,591 50.93 प्रतिशत
1991 18,43,945 9,44,156 51.20 प्रतिशत
1993 20,68,967 12,30,672 59.48 प्रतिशत
1996 23,72,054 12,51,081 52.74 प्रतिशत
यहां से जनपद हाथरस अलग होने पर सात सीटें शेष रह गईं-
2002 17,15,085 8,84,639 51.57 प्रतिशत
2007 18,42,907 8,73,547 47.40 प्रतिशत
2012 21,60,138 13,48,619 62.43 प्रतिशत
2017 25,68,144 16,37,138 63.74 प्रतिशत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed