{"_id":"5eadbf138ebc3e9066316118","slug":"osmanpada-on-corona-gunpowder-bombs-burst-every-day-city-office-news-ali232753351","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना ‘बारूद’ के ढेर पर उस्मानपाड़ा, हर रोज फूट रहे ‘बम’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना ‘बारूद’ के ढेर पर उस्मानपाड़ा, हर रोज फूट रहे ‘बम’
विज्ञापन
रसलगंज बाजार में कोरोना पॉजेटिव पाये जाने पर संक्रमित महिला को लेकर जाती टीम।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के पुराने शहर में कोरोना संक्रमण का कहर जारी है। बेशक शुक्रवार को कोई नया केस सामने नहीं आया। मगर शनिवार को जिस तरह से छह में से पांच केस अकेले उस्मानापड़ा क्षेत्र से आए हैं और सभी की संपर्क हिस्ट्री कोरोना से मृत मीट कारोबारी से निकल रही है। उससे तो यही लगता है कि यह इलाका कोरोना बारूद के ढेर पर है और यहां हर दिन बम फूट रहे हैं। आज जो पांच मरीज मिले हैं, उनमें से एक मीट कारोबारी का पड़ोसी और चार उसी क्षेत्र के हैं। फिलहाल, टीमों ने पूरी ताकत पुराने शहर में झोंक रखी है।
शनिवार सुबह 10 बजे ही रसलगंज सराय हकीम की 60 वर्षीय महिला के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मिल गई। पुलिस, प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग की टीम इस केस के निपटाने और प्राइमरी कांटेक्ट की हिस्ट्री खंगालने में लगी ही थी कि रात आठ बजे करीब पांच और नये मरीज देहली गेट और कोतवाली क्षेत्र के सामने आ गए। इससे प्रशासन में खलबली मच गई। इन सभी कोरोना संक्रमितों को रिपोर्ट आने के तुरंत बाद एल-1 अस्पताल हरदुआगंज में भेजा गया। इलाकों को सैनिटाइज करने का काम किया गया। रसलगंज की महिला की छोड़ बाकी अन्य की प्रशासन ने देर रात तक कांटेक्ट हिस्ट्री निकाल ली। हालांकि रसलगंज की महिला के विषय में अब तक जो जानकारी आई है, उसके अनुसार महिला जिस कंपाउंड में रहती है, उस कंपाउंड में 19 परिवारों को होम क्वारंटीन किया गया है। साथ ही 100 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। संक्रमित महिला के पति एएमयू के रिटायर कर्मचारी हैं। यह महिला सीवियर एक्यूट रेस्पिरेट्री इनफेक्शन नाम की एक सांस लेने संबंधी बीमारी से पीड़ित है। उसका पहले से मेडिकल में ही इलाज चल रहा था। वहीं, जांच में यह तथ्य सामने आया है। महिला को स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस के द्वारा जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में बनाए गए कोविड-19 एल टू वार्ड में भर्ती कराया गया है।
डीएम चंद्रभूषण सिंह के मुताबिक जो पांच नए केस आए हैं उनमें कुरैशियान गली की 38 वर्षीय महिला का पति पहले से ही कोरोना पॉजिटिव है और हरदुआंज में भरती है। इसी से जुड़ी सैंपलिंग के क्रम में वह पॉजिटिव आई है। उस्मानपाड़ा का 48 वर्षीय कोरोना संक्रमित मृत मीट कारोबारी का पड़ोसी है। महमूद नगर का 22 वर्षीय कोरोना संक्रमित युवक और टनटनपाड़ा का 28 वर्षीय संक्रमित युवक का संपर्क उस्मानपाड़ा में पिछले चार दिन पहले कोरोना संक्रमित मिले मीट कारोबारी से निकला है। दोनों युवक उसके यहां मीट खरीदने को गए थे। इनमें से एक उस संक्रमित मीट कारोबारी का भांजा है। वहीं, छठवीं कोरोना संक्रमित 45 वर्षीय महिला निवासी उस्मानपाड़ा की चार दिन पहले तबीयत खराब हुई थी। वह जेएन मेडिकल कालेज में उपचार कराने गई थी। वहां डाक्टरों ने भर्ती कर उसका कोरोना टेस्ट कराया तो वह संक्रमित निकली है। आज मिले मरीजों में से रसलगंज व उस्मानपाड़ा की 45 वर्षीय महिला मेडिकल में व बाकी हरदुआंज में भरती किए हैं। उस्मानपाड़ा क्षेत्र के मरीजों के 20 परिजनों को क्वांरटीन कराया जा रहा है। इनके प्राइमरी कांटेक्ट में आए लोगों की सूची भी तैयार की जा रही है। सभी का सैंपल लिया जाएगा।
विज्ञापन
थाना पुलिस को निर्देशित किया कि अगर कोई व्यक्ति बेवजह घर के बाहर भी बैठा दिखे तो तत्काल उसके खिलाफ धारा-188 का मुकदमा दर्ज किया जाए। साथ ही आस पड़ोसियों की रेंडम सैंपलिंग/थर्मल स्क्त्रस्ीनिंग, बैरियर्स सिस्टम आदि की व्यवस्थाएं की गईं हैं।
-मुनिराज जी एसएसपी
मृत मीट कारोबारी से फैले संक्रमण की नहीं टूट रही चेन
उस्मानपाड़ा के 55 वर्षीय मृत कोरोना संक्रमित मीट कारोबारी से फैले संक्रमण की चेन टूट नहीं रही है। प्रशासन की नाक में इस चेन ने दम कर दिया है। 29 अप्रैल को कुरैशियन और हाथी वाला पुल इलाके के जो पांच लोग संक्रमित मिले हैं। उनका कनेक्शन भी 55 वर्षीय व्यक्ति जिस राशन डीलर से राशन लेने के लिए गया था, वहीं से निकलकर सामने आया था। अब शनिवार को मिले उस्मानपाड़ा में 48 वर्षीय व्यक्ति जो कि मीट कारोबारी का पड़ोसी है, उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
आज मिले कोरोना पॉजिटिव मरीज--
1-28 वर्षीय युवक टनटनपाडा मंदिर वाली गली (संपर्क हिस्ट्री उस्मानपाड़ा)।
2-22 वर्षीय युवक महमूदनगर (संपर्क हिस्ट्री उस्मानपाड़ा में मामा पॉजिटिव)।
3-38 वर्षीय महिला कुरैशियान वाली गली (संपर्क हिस्ट्री पति कोरोना पॉजिटिव)।
4-45 वर्षीय महिला उस्मानपाड़ा (संपर्क हिस्ट्री पहले से मेडिकल कॉलेज में इलाज)।
5-48 वर्षीय व्यक्ति कुरैशियान वाली गली (संपर्क हिस्ट्री उस्मानापाड़ा)।
6-60वर्षीय महिला सराय हकीम (संपर्क हिस्ट्री संभवत: मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान)।