{"_id":"600b1f298ebc3e2f811089c1","slug":"order-for-investigation-in-the-case-of-municipal-commissioner-city-office-news-ali2544585105","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर आयुक्त पर मुकदमा के मामले में जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर आयुक्त पर मुकदमा के मामले में जांच के आदेश
विज्ञापन
सासनी गेट थाना क्षेत्र के महेंद्र नगर में 13 दिसंबर 2020 की तड़के बाइक सवार डॉ. राजीव गुप्ता की सीवर लाइन डालने के लिए खोदे गड्ढे में गिरने से मौत के प्रकरण में नगर आयुक्त पर दर्ज हुआ मुकदमा पुलिस-प्रशासन के गले की हड्डी बन गया है। इस मामले में नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह ने शासन के विशेष सचिव इंद्रमणि त्रिपाठी को पत्र लिखा था। इस पत्र में उन्होंने पुलिस-प्रशासन पर मनमाने ढंग से मुकदमे की कार्रवाई करने का आरोप लगाया था। इस पर विशेष सचिव ने इस मामले में जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। उक्त पत्र में उन्होंने जिलाधिकारी को अपने स्तर से जांच कराने का आदेश दिया है। डीएम ने मामले की जांच एडीएम सिटी को सौंपी है।
कोतवाली इलाके की बाबरी मंडी में क्लीनिक चलाने वाले व मानव सेवा ट्रस्ट के सक्रिय कार्यकर्ता डा. राजीव गुप्ता (45) पुत्र श्रीराम निवास निवासी कटरा स्ट्रीट, देहली गेट दूध लेने के लिए महेंद्र नगर सासनी गेट पहुंचे थे। वहां गड्ढे में उनकी बाइक गिर गई और वह मौत के आगोश में समा गए। गड्ढा जल निगम द्वारा सीवर लाइन डालने को खोदा गया था। नगर निगम के अधिकारियों व ठेकेदार के खिलाफ थाना सासनी गेट में डाक्टर की पत्नी रश्मि गुप्ता ने तहरीर दी थी, जिसके आधार पर धारा 304 में नगर आयुक्त, मेयर, निर्माण विभाग, जलकर विभाग, जेई व ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।
बाद में मुकदमा एक्सपंज की कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। मगर, पीड़ित परिवार ने इसका विरोध शुरू कर दिया। पुलिस पर जबरन बयान लिखाने का आरोप लगा दिया था। इस मामले में इंस्पेक्टर जावेद खां को सासनी गेट थाने से हटा दिया गया था। अब बीते दिनों नगर आयुक्त ने विशेष सचिव इंद्रमणि त्रिपाठी को इस मामले में पत्र लिखा। उन्होंने आरोप लगाया कि एक आईएएस अधिकारी पर बिना शासन की अनुमति के मुकदमा दर्ज किया गया। इस मुकदमे से वह बेहद मानसिक तनाव में हैं। पुलिस-प्रशासन ने मनमाने ढंग से इस मामले में कार्रवाई की। डीएम के मुताबिक विशेष सचिव का पत्र लिखा है। उन्होंने जांच का आदेश दिया है। एडीएम सिटी को प्रकरण सौंप दिया गया है।