फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Oral cancer treatment facility will be available in Dental College of AMU

एएमयू के डेंटल कॉलेज में मिलेगी मुंह के कैंसर के इलाज की सुविधा

Tue, 20 Jul 2021 12:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Oral cancer treatment facility will be available in Dental College of AMU
एएमयू डेंटल कॉलिज में ओरल ऑन्कोलॉजी यूनिट का उद्घाटन करते एएमयू वीसी। - फोटो : CITY OFFICE
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में डॉ. जियाउद्दीन अहमद डेंटल कॉलेज की रजत जयंती के अवसर पर मुंह के कैंसर का उपचार उपलब्ध कराने वाली ओरल आन्कोलॉजी यूनिट की स्थापना की गई है। इसका उद्घाटन कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर द्वारा किया गया। इस यूनिट की स्थापना ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जरी विभाग में की गई है।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रोफेसर तारिक मंसूर ने यूनिवर्सिटी जर्नल ऑफ मैक्सिलोफेशियल सर्जरी एंड ओरल साइंसेज के पहले अंक का भी लोकार्पण किया। प्रोफेसर तारिक मंसूर ने मुख के कैंसर के इलाज में बेहतर परिणाम के लिए एक अंत: विषय सर्जरी टीम को शामिल करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने डेंटल कालेज के विकास के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर शाहिद ए सिद्दीकी ने कहा कि देश में चुनिंदा स्थानों पर मुंह के कैंसर के इलाज की सुविधा उपलब्ध है और यह बहुत महंगी है। आम आदमी के लिए इलाज को किफायती बनाने की जरूरत है। विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर एसएस अहमद ने कहा कि ओरल ऑन्कोलॉजी यूनिट की स्थापना का उद्देश्य मुख कैंसर को रोकना ओर उसका शीघ्र पता लगाकर रोग का निवारण करना है। इस अवसर पर डेंटल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर आरके तिवारी, प्रोफेसर जीएस हाशमी, प्रोफेसर एनडी गुप्ता, प्रोफेसर अफशां बे, डा. शादाब रिजवी, डा. एमके जिंदल, डा. कलीम अंसारी, डा. तबीश उर्रहमान आदि उपस्थित थे। सहायक प्रोफेसर डा. मुहम्मद दानिश ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed