फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Opposition to market closure in lockdown or 'retaliation' of CAA-NRC

लॉकडाउन में बाजार बंद कराने का विरोध या सीएए-एनआरसी का ‘प्रतिशोध’

Thu, 23 Apr 2020 02:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 23 Apr 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
Opposition to market closure in lockdown or 'retaliation' of CAA-NRC
अलीगढ़ के भुजपुरा में पथराव के बाद तैनात पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वारियर्स के तौर पर काम के दौरान लॉकडाउन का पालन कराते फिर रहे पुलिसकर्मियों पर भुजपुरा में हमला-पथराव के दौरान उठी एक आवाज कुछ और ही इशारा कर रही है। कुछ लोग पथराव के दौरान इस तरह से चीखकर लोगों को उकसा रहे थे कि आज पुलिस वालों से हिसाब चुकाना है। वो कौन सा हिसाब? यह बड़ा सवाल है, मगर अनुमान है कि कहीं सीएए-एनआरसी विरोधी प्रदर्शन के दौरान हुई कार्रवाई का प्रतिशोध तो नहीं है? पुलिस पर हमले के संबंध में दर्ज मुकदमे में एक नामजद हाजी सलीम पर इस आरोप का स्पष्ट उल्लेख किया गया है।

विज्ञापन


भुजपुरा में बुधवार सुबह पुलिस पर हुए हमले-पथराव के मामले में चौकी प्रभारी मोनू कुमार आर्य की ओर से 33 नामजद व 22 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। हमला-बलवे की धाराओं में दर्ज मुकदमे में सबसे गौर करने वाली बात है कि एक नामजद हाजी सलीम पर आरोप है कि वह चिल्ला-चिल्लाकर लोगों को यह कहते हुए उकसा रहा था कि पुलिस वालों से आज पुराना हिसाब चुकता करना है। हालांकि यह अपने में एक सवाल है कि कौन सा हिसाब चुकाना है।
विज्ञापन


मगर पुलिस इस दिशा में काम कर रही है कि इनमें से कितने ऐसे लोग हैं, जिन पर सीएए-एनआरसी के विरोध के दौरान क्या-क्या कार्रवाई हुई थी। कहीं यह उसी कार्रवाई के प्रतिशोध में आज पुलिस पर हमलावर तो नहीं हुए। इधर, जिस वक्त यह हमला हुआ, उस वक्त चौकी प्रभारी भी इलाके में गश्त पर थे। वह भी लोगों को बाजार बंद कर घर जाने की सलाह देते घूम रहे थे। जब उन्हें खबर मिली और जब वह दौड़कर मौके पर पहुंचे तो वहां से लेकर भुजपुरा चौराहे तक भगदड़ का माहौल था। उन्होंने माहौल देखकर तत्काल आला अधिकारियों को खबर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भुजपुरा में फोर्स तैनात, लोगों से पूछताछ जारी
इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह के अनुसार मुकदमे में सरकारी कार्य में बाधा, एकराय होकर हमला, जानलेवा हमला, मारपीट, अभद्रता सहित लॉक डाउन का उल्लंघन व महामारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। बुधवार शाम तक पुलिस ने आठ आरोपियों को हिरासत में ले लिया। सभी से पूछताछ जारी है। क्षेत्र में बवाल के बाद पनपे तनाव को देखते हुए फोर्स को मौके पर लगाए रखा है। आरआरएफ व थाना पुलिस की टीम सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले हुए है।

इन लोगों के खिलाफ हुआ मुकदमा
इंस्पेक्टर के अनुसार हाजी सलीम, फईम, रज्जू व उसके दो अन्य भाई, चांद, वसीम, चांद, सारिक, नासिर, मुस्तकीम, नासिर, अलीम, अजूबा, पुसी, बल्ली, युसूफ, छुट्टन व उसका भाई, नानू, अनीस, आसिफ, वाहिद, धोला, क्यामु, कमरुद्दीन, अकील ठकेल वाला, शराफत ढकेल वाला, मो. आमिर, इख्तियार, रईस ढकेल वाला, शेरखान, रहीस, भूरा, बंटी सहित 22 अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।


आज से भुजपुरा में सब्जी बाजार पर लगा प्रतिबंध
इधर, इस घटना को जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने तय किया है कि भुजपुरा में आज से बाजार नहीं लगेगा। जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों को उस इलाके में अब बृहस्पतिवार से बाजार न लगने देने के निर्देश देते हुए कहा है कि वहां के सब्जी विक्रेता अब अगर चाहें तो नुमाइश मैदान में जाकर सुबह 6 से 10 बजे के बीच सब्जी बेच सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed