{"_id":"67eafe34099f5ddfba0b97fa","slug":"operation-of-mathura-tanakpur-express-extended-for-three-months-aligarh-news-c-56-1-mrt1060-129399-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: तीन माह के लिए बढ़ाया मथुरा-टनकपुर एक्सप्रेस का संचालन, 30 जून तक चलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: तीन माह के लिए बढ़ाया मथुरा-टनकपुर एक्सप्रेस का संचालन, 30 जून तक चलेगी
Tue, 01 Apr 2025 02:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Tue, 01 Apr 2025 02:12 AM IST
सार
टनकपुर से मथुरा के बीच चलने वाली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार व शनिवार को किया जाएगा। बुधवार व रविवार को इस ट्रेन का संचालन नहीं होगा।
विज्ञापन
हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन
- फोटो : संवाद
विस्तार
यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पूर्वाेत्तर रेलवे की ओर से टनकपुर से मथुरा के बीच चलने वाली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन की अवधि तीन माह और बढ़ा दी गई है। इस ट्रेन के संचालन की अवधि 30 मार्च को समाप्त हो रही थी। अब यह ट्रेन 30 जून तक चलेगी।
विज्ञापन
पूर्वाेत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के अंतरगत 05062-05061 टनकपुर-मथुरा जंक्शन-टनकपुर विशेष ट्रेन का संचालन शुरू किया गया था। इस ट्रेन से टनकपुर जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिली थी। अब समय सीमा बढ़ने के बाद यह ट्रेन पूर्व के समय पर ही हाथरस सिटी से मथुरा व टनकपुर के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
इस ट्रेन को फिर एक बार मथुरा छावनी से मथुरा जंक्शन के बीच निरस्त रखा गया है, जिससे मथुरा जाने वाले यात्रियों को दिक्कत हो सकती है। यहां अहम है कि इस ट्रेन का संचालन सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार व शनिवार को किया जाएगा। बुधवार व रविवार को इस ट्रेन का संचालन नहीं होगा। इज्जतनगर मंडल के वरिष्ठ मंडलीय वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए इस ट्रेन के संचालन की अवधि बढ़ाई गई है।
विज्ञापन