फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   onsolidation Accountant recruitment examination , Well Organically

चकबंदी लेखपाल भर्ती परीक्षा, खैर में बवाल

Mon, 09 Nov 2015 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Mon, 09 Nov 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
onsolidation Accountant recruitment examination , Well Organically
रविवार को चकबंदी लेखपाल परीक्षा के दौरान खैर के कई परीक्षा केंद्रों पर बवाल हुआ। परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों ने प्रश्न पत्र और ओएमआर शीट फाड़ दी। नारेबाजी करने लगे। अभ्यर्थियों का आरोप था कि जानबूझकर प्रश्न पत्र देरी से बांटे गए हैं। यह भी आरोप लगाया कि पेपर पहले ही खोलकर लीक कर दिया गया था। हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। लाठी फटकार कर अभ्यर्थियों को खदेड़ दिया। वहीं देर रात तक घटनाक्रम के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी चल रही थी।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चकबंदी लेखपाल भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए खैर तहसील के कई कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। खुशीराम महाविद्यालय में नकल का आरोप लगा अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र और ओएमआर शीट फाड़ दीं। अभ्यर्थियों का आरोप था कि कॉलेज के एक हिस्से में कुछ कमरे बाहर से बंद थे। जबकि अंदर कुछ लोग परीक्षा दे रहे थे। बंद कमरों में समय से पहले ही प्रश्न पत्र पहुंचा दिए गए थे।
विज्ञापन


लवकुश इंटर कॉलेज अंडला और अजय स्मारक इंटर कॉलेज, बझेड़ा में भी देरी से प्रश्न पत्र बांटने का आरोप लगाते हुए अभ्यर्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया था। कुछ खास लोगों के साथ साठगांठ का आरोप भी लगाया। स्टाफ के साथ अभ्यर्थियों की हाथापाई हो गई। वहीं खुशीराम महाविद्यालय के प्राचार्य मनोज वशिष्ठ का कहना है कि स्टेटिक मजिस्ट्रेट समय से नहीं पहुंचे, जिसकी सूचना सेक्टर मजिस्ट्रेट रिजवान अहमद को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके निर्देश पर प्रश्न पत्र की सील खोलकर प्रश्न पत्र बांटे गए। इस काम में थोड़ी देरी जरूर हुई। खुशीराम महाविद्यालय में 122 अभ्यर्थियों ने परीक्षा नहीं दी। वहीं अजय स्मारक इंटर कॉलेज में भी 80 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। एसडीएम विमल कुमार और सीओ ओपी सिंह ने किसी तरह अभ्यर्थियों को समझा-बुझाकर शांत किया। उनका कहना है कि इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को चिन्ह्ति किया जा रहा है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed