फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Only son dies after being hit by rotavator

Aligarh: रोटावेटर की चपेट में आने से इकलौते बेटे की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Fri, 22 Nov 2024 03:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 22 Nov 2024 03:07 AM IST
सार

तनुज ने जुताई के दौरान पीछे से रोटावेटर पर बैठने प्रयास किया तो वह उसकी चपेट में आ गया। रोटावेटर से उसका पूरा शरीर कट गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Only son dies after being hit by rotavator
मृतक तनुज चौहान - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रोटावेटर की चपेट में आने से इकलौते बेटे की मौत हो गई। परिजनों ने रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाया है। चंडौस कोतवाली के गांव नगला पदम निवासी प्रदीप चौहान के इकलौते पुत्र तनुज चौहान (16) की रोटावेटर की चपेट में आने से मौत हो गई।

विज्ञापन


इसी गांव का ट्रैक्टर चालक 21 नवंबर शाम पांच बजे के करीब अपने साथ तनुज को ले गया था। चालक गांव निवासी एक अन्य व्यक्ति के खेत को जोतने के लिए गया था। चालक ट्रैक्टर के पीछे रोटावेटर को लगाकर खेत की जुताई कर रहा था। खेत मालिक भी वहीं बैठा था। बताया जाता है कि तभी तनुज ने जुताई के दौरान पीछे से रोटावेटर पर बैठने प्रयास किया तो वह उसकी चपेट में आ गया। रोटावेटर से उसका पूरा शरीर कट गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


परिजनों को घटना की जानकारी खेत के आसपास रह रहे कुछ लोगों ने शाम करीब 6 बजे दी। मौके पर काफी संख्या में लोग खेत पर पहुंच गए। वहां देखा कि तनुज का शव खेत पर पड़ा था। तब तक चालक ट्रैक्टर वहां से फरार हो गया था। इकलौते पुत्र का शव देखकर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। महिलाएं बार बार बेसुध हो रहीं थीं। घटना को लेकर लोगो में काफी आक्रोश है। पुलिस ने जैसे-तैसे लोगों को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों की सूचना पर पहुंचे चंडौस कोतवाल हरिभान सिंह ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक तनुज अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था, दो बहनों में बीच का था। परिजनों ने ट्रैक्टर चालक व उसके पिता के खिलाफ रंजिश में पुत्र की रोटावेटर से काट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने बताया कि परिजनों ने जो तहरीर दी है, उसके आधार पर जांच में जो भी सत्यता निकलेगी, उस पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed