फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   only bjp can build ram mandir at ayodhya says sadhvi prachi

साध्वी प्राची ने प्रियंका को बरसाती मेंढक तो पीएम मोदी को बताया शेर, विरोधियों को कहा भेड़ झुंड

Mon, 28 Jan 2019 12:24 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 28 Jan 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
only bjp can build ram mandir at ayodhya says sadhvi prachi
साध्वी प्राची - फोटो : फाइल फोटो

विहिप से ताल्लुक रखने वाली फायर ब्रांड नेत्री साध्वी प्राची ने प्रियंका गांधी को बरसाती मेंढक बताया है। उन्होंने मोदी को शेर और गठबंधन के चलते एकत्रित हो रहे विरोधियों को भेड़ का झुंड बताते हुए कहा है कि विरोधी कितनी भी कोशिश कर लें, लेकिन वह मोदी को नहीं हरा पाएंगे। साध्वी प्राची हाथरस शहर में राष्ट्रीय स्वाभिमान दल के संयोजक दीपक शर्मा के घर आई थीं और पत्रकारों से वार्ता कर रही थीं। उन्होंने यह भी कहा कि अयोध्या में राम मंदिर केवल बीजेपी ही बनवा सकती है। 

विज्ञापन


साध्वी प्राची ने कहा कि प्रियंका पहले भी राजनीति में थी। जब चुनाव आते हैं, तभी राजनीति में आती हैं। अब उनका महासचिव बनाया जाना कांग्रेस की मजबूरी है, क्यों कि मां-बेटे जमानत पर हैं, इसलिए कांग्रेस को कोई तो इस खानदान से चाहिए था, इसलिए प्रियंका को लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि प्रियंका का तो काला इतिहास देखा जाना चाहिए। इनकी दादी और पिता के शासन में घोटाले पर घोटाले हुए और इसके पति भी बड़े भू-माफिया हैं। 
विज्ञापन


साध्वी प्राची ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर केवल बीजेपी बनाएगी। योगीजी और मोदीजी बनाएंगे। उन लोगों की कोई औकात नहीं जो शर्ट के ऊपर से जनेऊ धारण करके नकली हिंदू बनकर मंदिर-मंदिर घूम रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया है कि कोर्ट तारीख पर तारीख दे रहा है ऐसे में राममंदिर को भव्यता देने के लिए प्रयागराज में धर्म संसद में ठोस निर्णय लिया जाएगा। इसमें संत जो निर्णय लेंगे, उसके अनुसार ही काम होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा-बसपा के गठबंधन पर साध्वी प्राची ने कहा है कि बीजेपी के सामने यह कोई चुनौती नहीं है। 1996 में मायावती को सबने देखा कि सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने उन्हें आपत्तिजनक शब्द कहे थे। मायावती कहती थीं कि सपा कार्यकर्ता गुंडे है। अब सपा को वह क्या कहेंगी यह मायावती से ही पूछा जाना चाहिए। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में तिरंगा यात्रा निकालने पर पैदा हुए विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए साध्वी प्राची ने कहा कि हिंदुस्तान में तिरंगा फहराना कोई अपराध नहीं है। उन्होंने देवबंद तथा अलीगढ़ के अमुवि को लेकर कहा कि ये कोई देशभक्ति का पाठ नहीं पढ़ाते हैं। देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होते हैं। इन पर ताला लग जाना चाहिए। ताला लगने पर उन्हें खुशी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed