फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Only 54 percent got corona vaccine

सिर्फ 54 फीसदी ने लगवाया कोरोना का टीका

Sat, 30 Jan 2021 01:20 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Only 54 percent got corona vaccine
मलखान सिंह जिला अस्पताल में टीका लगवाते कर्मचारी। - फोटो : CITY OFFICE
जनपद में शुक्रवार को 44 बूथों पर कोरोना टीकाकरण हुआ। 5174 में से 2835 स्वास्थ्यकर्मी टीका लगवाने पहुंचे। 54.74 प्रतिशत टीकाकरण से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का तनाव बढ़ गया है। जेएन मेडिकल कॉलेज में 7 बूथों पर कोवाक्सिन टीका लगाया गया। वहीं, जनपद के अन्य 37 बूथों पर कोविशील्ड टीका लगाया गया।
विज्ञापन

जनपद में कोविड टीकाकरण के पहले चरण का चौथा चरण शुक्रवार को संपन्न हुआ। 28 जनवरी को 68 प्रतिशत टीकाकरण हुआ था। शुक्रवार को 54.74 प्रतिशत टीकाकरण होने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी परेशान हैं। जेएन मेडिकल कॉलेज में स्थिति सबसे खराब रही। यहां 875 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था लेकिन 70 लोग ही पहुंचे। पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय, मलखान सिंह जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, वरुण हॉस्पिटल, मैक्सफोर्ट, यूपीएचसी पुष्प विहार, पला साहिबाबाद, महफूजनगर में टीकाकरण की स्थिति संतोषजनक है। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बहुत कम पहुंचीं। इस संबंध में कई बार डीपीओ से बात हुई थी। जेएन मेडिकल कॉलेज में भी बहुत कम लोग टीका लगवाने पहुंचे। शनिवार को जिलाधिकारी के साथ बैठक में आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने टीका केंद्रों का निरीक्षण कर नजर बनाए हुए थे। अधिकतर बूथों पर पुलिसकर्मी नजर नहीं आए।
विज्ञापन

टीकाकरण पर एक नजर
धनीपुर में 144, इगलास में 77, अतरौली में 202, टप्पल में 213, बिजौली में 100, लोधा में 274, छर्रा में 194, चंडौस में 72, जवां में 126, खैर में 264, जेएन मेडिकल कॉलेज में 70, मलखान सिंह जिला अस्पताल में 79, मोहनलाल गौतम महिला अस्पताल में 71, पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में 89, यूपीएचसी नगला तिकोना में 72, जमालपुर में 46, पुष्प विहार में 90, पला साहिबाबाद में 112, महफूजनगर में 99, शाहजमाल में 78, बन्नादेवी में 40, भुजपुरा में 70, वरुण हॉस्पिटल में 104, मैक्सफोर्ट में 100 लोगों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीका लगवाकर हुए सुरक्षित
महिला अस्पताल बूथ पर महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र वार्ष्णेय, शाहजमाल में डॉ. प्रदीप बंसल, डॉ. अल्पना बंसल, जय किशोर तोमर, पला साहिबाबाद में आईएमए अध्यक्ष डॉ. विपिन गुप्ता, डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ, एएमयू में प्रो. राकेश भार्गव, डॉ. एसके मिश्रा, पं. दीनदयाल अस्पताल में डीपीओ श्रेयस कुमार आदि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed