फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Only 23 quintals of wheat were purchased at 84 procurement centers in eight days.

Aligarh News: 84 खरीद केंद्रों पर आठ दिन में मात्र 23 क्विंटल गेहूं की खरीद

Tue, 07 Apr 2026 03:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
Only 23 quintals of wheat were purchased at 84 procurement centers in eight days.
मंडी में गेहूं की नमी की जांच करता किसान। संवाद

विज्ञापन

बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी है। खेतों में पानी भर जाने से फसल बर्बादी के कगार पर पहुंच गई है। कहीं गेहूं की बालियां सड़ गई हैं तो कहीं पूरी फसल काली पड़ चुकी है। पिछले आठ दिनों में जिले भर में खुले 84 गेहूं खरीद केंद्र पर सोमवार तक मात्र 23 क्विंटल गेहूं की खरीद हो सकी है।

फसल की बर्बादी के कारण किसानों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। इससे किसानों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। खेतों में फसल कटाई, निकासी व अनाज मंडी तक अपनी उपज को ले जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसान सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। किसानों की फसल के साथ ही उनके सपने भी डूब गए हैं।
विज्ञापन


किसी ने बेटे की शादी की तैयारी इसी फसल के भरोसे की थी तो किसी ने मकान बनवाने की योजना बनाई थी, लेकिन प्राकृतिक आपदा ने सभी योजनाओं पर पानी फेर दिया है। बराैली- श्यामपुर से धनीपुर मंडी पहुंचे किसान श्योराज सिंह का कहना था कि बारिश में गेहूं भीग जाने से अधिक नमी हो गई है, जिससे सरकारी केंद्रों पर 23 फीसदी के मानक के अनुरूप गेहूं नहीं खरीदा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मजबूरी में मंडी में आढ़तियों को एमएसपी ( समर्थन मूल्य) पर गेहूं बेचना पड़ रहा है। उधर, सरकारी सर्वे को लेकर भी किसानों में निराशा है। उनका कहना है कि पहले भी सर्वे में वास्तविक नुकसान का सही आकलन नहीं किया गया, जिससे मुआवजा पर्याप्त नहीं मिल पाया। फिलहाल किसान मौसम खुलने की आस में हैं, लेकिन माैसम विभाग द्वारा अगले दो दिन तक बारिश व माैसम के खराब होने की चेतावनी ने उनकी चिंता बढ़ा दी है।



क्रय केंद्रों पर पसरा पड़ा है सन्नाटा



जिले भर में 30 मार्च से 84 गेहूं क्रय केंद्र खुले हुए हैं। इनमें पीसीएफ के 70, यूपीएसएस के 10, एफसीआई के 04 केंद्र शामिल हैं। इन आठ दिनों में यहां गेहूं बेचने के लिए किसान नहीं पहुंचे हैं। पहले दिन सोमवार को धनीपुर स्थित पीसीएफ के खरीद केंद्र पर मात्र 23 क्विंटल गेहूं ही खरीदा जा सका। सबसे खास बात है कि पिछले तीन सालों में पहली बार ऐसा हुआ है कि आठ दिनों में अब तक सबसे कम मात्र 23 क्विंटल गेहूं की ही खरीद हो सकी है।




अभी खेतों में गेहूं केी कटाई चल रही है। ऐसे में किसान बेहद कम संख्या में क्रय केंद्रों पर आ रहे हैं। माैसम साफ होने के दो- चार दिन में खरीद बढ़ जाएगी।



- मोनिका माहेश्वरी, जिला विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed