फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   23 votes cast on the first day of postal ballot

Aligarh News: डाक मतपत्र से पहले दिन पड़े 23 वोट, 900 कार्मिकों को करना है मतदान

Thu, 04 May 2023 12:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 04 May 2023 12:44 AM IST
सार

संपूर्ण प्रशिक्षण में ईवीएम मशीन के संचालन व सील करने के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई। इसके बाद डाक मतपत्र की मदद से मताधिकार का भी प्रयोग किया गया। बुधवार को प्रशिक्षण में शामिल हुए 900 कार्मिकों में से 23 ने मतदान किया। जिसमें सर्वाधिक नगर निगम के मेयर व पार्षद पदों के लिए 16 मत पड़े हैं।

विज्ञापन
23 votes cast on the first day of postal ballot
डाक मतदान का निरीक्षण करती सीडीओ आकांक्षा राणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निकाय चुनाव के लिए मतदानकर्मियों का प्रशिक्षण बुधवार से शुरू हो गया है। इस दौरान मतदानकर्मियों के पोस्टल बैलेट के जरिये मतदान की व्यवस्था भी की गई। पहले दिन हुए मतदान में कुल 23 कर्मियों ने मतदान किया है। इस दौरान डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सीडीओ आकांक्षा राणा ने प्रशिक्षण कराया।

विज्ञापन


जीटी रोड के कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। जो 6 मई तक चलेगा। इसमें 5606 मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इस दौरान प्रशिक्षण से पहले मतदान व्यवस्था का डीएम ने निरीक्षण किया और कहा कि आप जिस तरह से भी जैसे ईवीएम या मतपत्र के माध्यम जिससे भी हो मतदान कराएं उस प्रक्रिया को भली भांति समझ लें।
विज्ञापन


ईवीएम में जहां तकनीकी पक्ष बहुत मजबूत होना चाहिए। वहीं मतपत्र के मामले में आपका पूर्व में सकुशल संपन्न कराए गए मतदानों का अनुभव आपको सफल बनाएगा। हर पक्ष बारीकी से समझ लें। वहीं सीडीओ आकांक्षा रणा ने मतपेटी को खोलना, बंद करना व सील करने की प्रक्रिया को विधिवत सीखने की सलाह दी। संपूर्ण प्रशिक्षण में ईवीएम मशीन के संचालन व सील करने के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई। इसके बाद डाक मतपत्र की मदद से मताधिकार का भी प्रयोग किया गया। बुधवार को प्रशिक्षण में शामिल हुए 900 कार्मिकों में से 23 ने मतदान किया। जिसमें सर्वाधिक नगर निगम के मेयर व पार्षद पदों के लिए 16 मत पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा खैर नगर पालिका में अध्यक्ष, सदस्य के लिए एक, नगर पंचायत इगलास में दो, नगर पंचायत जट्टारी में तीन, नगर पंचायत विजयगढ़ में एक वोट डाला गया। इस मौके पर इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी मीनू राणा, एसडीएम कोल रविशंकर, पीडी भालचंद्र त्रिपाठी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार, जिला उद्यान अधिकारी डा. धीरेंद्र कुमार, डीपीआरओ धनंजय जायसवाल, तहसीलदार कोल, मास्टर ट्रेनर मो. शाहबुद्दीन, डीके राजपूत आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed