Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Online Self-Enumeration process

Janganana: स्वगणना आज से, घर बैठ 33 बिंदुओं पर देनी होगी जानकारी, अपने परिवार की ऐसे करें ऑनलाइन एंट्री

Thu, 07 May 2026 09:37 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 07 May 2026 09:37 AM IST
सार

जनगणना के तहत स्वगणना आज से शुरू हो रही है। इसमें जिन 33 बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई है, उनमें भवन संख्या, मकान के उपयोग का प्रकार (आवासीय, आवासीय-सह-व्यावसायिक या अन्य) बताना होगा। इसके अलावा मकान की छत घास मिट्टी की है या कंक्रीट की बनी है। मकान की दीवार कच्ची हैं या कंक्रीट की है। फर्श कैसा है आदि जानकारी देनी होगी।

विज्ञापन
Online Self-Enumeration process
नागरिक जनगणना पोर्टल पर स्व-गणना पर क्लिक कर होगी स्व-गणना - फोटो : censusindia.gov.in आधिकारि वेबसाइट

विस्तार

जनगणना-2027 के महाअभियान के तहत 7 मई 2026 से स्वगणना का कार्य शुरू हो रहा है। अलीगढ़ जिले के 12 ब्लॉकों और पांच तहसीलों के नागरिक अब पोर्टल पर जाकर खुद अपना विवरण दर्ज कर सकेंगे। इस प्रक्रिया में नागरिकों को कुल 33 बिंदुओं पर विस्तृत सूचना देनी होगी।

विज्ञापन


इसमें परिवार के सदस्यों के साथ-साथ मकान की स्थिति (कच्ची या पक्की छत), फर्श का प्रकार और रसोई की संख्या जैसे सवाल शामिल हैं। इसके अलावा, शौचालय के प्रकार, वाहन (कार, बाइक), टेलीफोन और खाना पकाने के ईंधन की जानकारी भी अनिवार्य है। इस डिजिटल पहल का उद्देश्य डेटा संकलन को सटीक और सुगम बनाना है। स्वगणना 21 मई 2026 तक चलेगी।
विज्ञापन


स्वगणना का काम सात मई से शुरू हो रहा है। इसमें लोग जितना अधिक भागीदारी करेंगे, उतना ही प्रगणकों का कार्य आसान होगा। इसके लिए हमने सभी तैयारी कर ली हैं। - प्रमोद कुमार, जिला जनगणना अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इस प्रकार करें स्वगणना

  • https://se.census.gov.in पर जाकर प्रदेश चुनें
  • कैपचा भरें, मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें
  • परिवार के मुखिया का नाम भरें, मोबाइल नंबर डालें
  • इसके बाद ओटीपी आएगा, इस ओटीपी से सत्यापित करें। इसके बाद अपनी भाषा चुनें
  • पते का विवरण, राज्य, जिला, गांव आदि भरें, इसी के साथ अपने घर को मैप पर लाल मार्क से टैग कर दें।


इतना करने के बाद घर और परिवार की जानकारी भरें 

  • आपसे 33 सवाल पूछे जाएंगे, जैसे-घर का प्रकार (पक्का य कच्चा), बिजल, पानी, शौचालय, परिवार के सदस्य, संपत्ति (टीवी, मोबाइल, इंटरनेट आदि)
  • सारी जानकारी चेक करने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें। इसके बाद यूजर को एसई आईडी (सेल्फ एन्यूमेरेशन आईडी) मिलेगी। इसको अपने पास सुरक्षित रखें।
  • जब जनगणना अधिकारी, प्रगणक घर आए तो बस उन्हें एसईआईडी दिखानी है। आपको दोबारा जानकारी नहीं देनी पड़ेगी।

इन बिंदुओं पर ली जाएगी जानकारी
स्वगणना के तहत जिन 33 बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई है, उनमें भवन संख्या, मकान के उपयोग का प्रकार (आवासीय, आवासीय-सह-व्यावसायिक या अन्य) बताना होगा। इसके अलावा मकान की छत घास मिट्टी की है या कंक्रीट की बनी है। मकान की दीवार कच्ची हैं या कंक्रीट की है। फर्श कैसा है।

मकान का स्वामित्व, रहने वाले कमरों की संख्या, विवाहित जोड़ों की संख्या, पीने के पानी का मुख्य स्रोत, जैसे नल, हैंडपंप, ट्यूबवेल या कुआं, क्या पानी घर के अंदर उपलब्ध है या बाहर। बिजली का स्रोत क्या है। शौचालय का प्रकार। गंदे पानी की निकासी ( ढंकी हुई नाली, खुली नाली या कोई निकासी नहीं) बाथरूम घर के अंदर या बाहर। रसोई घर है और क्या उसमें धुआं निकलने की सुविधा है। खाना पकाने का ईंधन क्या है। पारिवारिक संपत्ति।

रेडियो टीवी, इंटरनेट, लैपटॉप, कंप्यूटर, मोबाइल, परिवहन का साधन क्या है। मुख्य अनाज क्या है। परिवार के सभी सदस्यों का पूरा नाम। जन्मतिथि, लिंग, विरण, वैवाहिक स्थिति, धर्म, जाति, शिक्षा, व्यवसाय आदि बिंदु शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed