फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Online registration will be done for admission in Raja Mahendra Pratap University from June 1

अलीगढ़ : राजा महेंद्र प्रताप विवि में दाखिले के लिए एक जून से होंगे ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन

Sun, 08 May 2022 02:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Online registration will be done for admission in Raja Mahendra Pratap University from June 1
नए शिक्षा सत्र को नियमित करने के लिए राजा महेंद्र प्रताप विश्व विद्यालय ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए समय से दाखिले, पढ़ाई और परीक्षा कराने का शैक्षणिक कलेंडर तैयार कर लिया गया है। विश्व विद्यालय की कार्य योजना के अनुसार स्नातक कक्षाओं के पहले सेमेस्टर में दाखिले के लिए एक से लेकर 30 जून तक ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन कराए जाएंगे। एक जुलाई से 15 जुलाई तक दाखिले की प्रक्रि या पूरी की जाएगी। इसी के बाद 16 जुलाई से विवि से संबद्ध अलीगढ़, एटा, कासंगज और हाथरस जिलों के डिग्री कालेजों में पढ़ाई शुरू हो सकेगी। यह फैसला शनिवार को कुलपति चंद्रशेखर की अध्यक्षता में हुई कार्य परिषद की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

कुलपति का कहना है कि स्नातक की पढ़ाई शुरू होने के बाद इसी साल नवंबर में पहले सेमेस्टर की परीक्षा कराने के बाद दिसंबर के महीने में दूसरे सेमेस्टर की कक्षाएं लगाई जाएंगी। इसके बाद अप्रैल में दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा कराकर जून के पहले सप्ताह में परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। इन सभी व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदारी सौंप दी गईं हैं। संबद्ध कालेजों को भी कुल सचिव की ओर से निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

दूसरे सेमेस्टर के लिए भी विवि प्रशासन ने तैयारी कर ली है। इसके लिए मई के महीने में ही कक्षाएं शुरू करा दी जाएंगी। पूरे प्रयास होंगे कि 30 जुलाई को कोर्स पूरा हो जाए। जिसके बाद जुलाई के अंतिम सप्ताह में दूसरे सेमेस्टर के पेपर करा दिए जाएं। इसी के साथ-साथ अन्य सेमेस्टर की पढ़ाई के लिए दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रश्नपत्र के लिए बनाई समिति
विश्व विद्यालय प्रशासन ने कोर्स डिजायन करने के साथ-साथ सभी विषयों के प्रश्नपत्र तैयार करने के लिए पाठ्यक्रम समिति बनाई है। विषय बार बनाई गई यह समिति सभी विषय विशेषज्ञों को प्रश्नपत्र तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपेंगी। समय - समय पर इन प्रश्नपत्रों के बारे में कुल सचिव की अध्यक्षता में बनाई गई कमेटी समीक्षा करेगी।

नए पाठ्यक्रमों पर हुआ विचार्र
राजा महेंद्र प्रताप विवि कार्य परिषद की बैठक में संबद्ध कालेजों में नए पाठ्यक्रम शुरू कराने के बारे में भी फैसला लिया गया। कौन कौन से पाठ्यक्रम अगले शिक्षा सत्र से शुरू कराए जाए, इस बारे में भी कार्य समिति विशेषज्ञों से वार्ता करके निर्णय लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed