फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   online kavi sammelan

कोरोना से डर नहीं लगता साहब, कवियों से लगता है

Sat, 19 Sep 2020 02:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
online kavi sammelan
आनलाइन कवि सम्मेलन में काव्य पाठ करते अशोक चक्रधर। - फोटो : CITY OFFICE
काका हाथरसी की जयंती पर काका कुटुंब परिवार के बैनर तले उनके पौत्र अशोक गर्ग ने शुक्रवार को आनलाइन कवि सम्मेलन किया। जिसमें पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा, पद्मश्री प्रो. अशोक चक्रधर, अरुण जैमिनी, सरदार मनजीत सिंह, चिराग जैन आदि ने प्रतिभाग किया। इस दौरान काका हाथरसी के साथ पद्म भूषण गोपाल दास नीरज को याद किया गया। इस दौरान हास्य व्यंग्य करते हुए अरुण जैमिनी ने कहा कि कोरोना से डर नहीं लगता साहब, कवियों से लगता है। ऐसा कोरोना काल में लोग कह रहे हैं।
विज्ञापन

पद्मश्री अशोक चक्रधर ने कहा कि इस राजमार्ग पर कहीं दिखती न छांव है, बस यह तो रहा सामने अपना है गांव है। लगता है कि कालीन पर ही चल रहा हूं में, छाले नहीं हैं पांव में, छालों में पांव है। सरदार मनजीत सिंह ने कोरोना काल के प्रसंग सुनाते हुए खूब ठहाके लगवाए। हंसी ठिठोली के बीच यह कार्यक्त्रस्म दो घंटे तक चला। यहां कवियों ने काका हाथरसी के साथ बिताए हुए समय के संस्मरण भी सुनाए। चिराग जैन ने संचालन करते हुए बृज क्षेत्र की रचनाएं सुनाईं। अशोक गर्ग ने काका हाथरसी की रचनाएं और खटमल-मच्छर युद्ध कविता पढ़कर खूब ठहाके लगवाए। सुरेंद्र शर्मा ने अपने चिर परिचित अंदाज में खूब तालियां बटोरी। उन्होंने अपना काव्यपाठ काका हाथरसी के संस्मरण सुनाकर शुरू किया।
विज्ञापन

संगीत विधा में दिया जाएगा काका हाथरसी पुरस्कार
कवि सम्मेलन में कवियों ने कहा कि काका हाथरसी पुरस्कार दिया जाता है। यह संगीत के क्षेत्र में अभी तक नहीं दिया जा रहा है। इस पर अशोक गर्ग ने कहा कि काका हाथरसी पुरस्कार ट्रस्ट की बैठक आयोजित कर निश्चित ही संगीत के क्षेत्र में भी पुरस्कार वितरित किये जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे देश से जुड़े लोग
फेसबुक पर लाइव के दौरान उत्तर प्रदेश ही नहीं, बंगाल, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्यों से इस कवि सम्मेलन में लोगों ने प्रतिभागिता की। सैकड़ों लाइक के साथ लोगों ने कमेंट भी किए।

हाथरस के बुजुर्गों के लिए रखा जाएगा विजिटर रजिस्टर
सम्मेलन में पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा के आह्वान पर तय किया गया कि हाथरस में एक विजिटर रजिस्टर रखा जाएगा। जिसमें बुजुर्गों से उनके संस्मरण लिखवाए जाएंगे। इससे बुजुर्गों की काका के साथ जुड़ी यादें इतिहास बन जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed