{"_id":"6616fa5b16ab7bc3080a07f9","slug":"one-year-old-child-injured-by-dog-aligarh-news-c-108-1-atl1001-101050-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: एक साल के बच्चे को कुत्ते ने किया घायल, मेडिकल कॉलेज किया रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: एक साल के बच्चे को कुत्ते ने किया घायल, मेडिकल कॉलेज किया रेफर
Thu, 11 Apr 2024 02:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Thu, 11 Apr 2024 02:15 AM IST
सार
मां-बाप खेतों में गेहूं काटने गए थे। उनका एक साल का बेटा खेतों के पास ही छांव में बैठा था, तभी वहां एक कुत्ता आ गया। कुत्ते ने बच्चे पर हमला कर दिया। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर माता-पिता दौड़कर पास पहुंचे और उसे कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया।
विज्ञापन
खूंखार कुत्ते
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
अतरौली कस्बे के मोहल्ला नगाइचपाड़ा में एक साल के बच्चे पर कुत्ते ने हमला बोल दिया। उसके शरीर में कई जगह काटकर बुरी लहूलुहान कर दिया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
मोहल्ला नगाइचपाड़ा निवासी पवन कुमार अपनी पत्नी के साथ 10 अप्रैल को खेतों में गेहूं काटने गए थे। उनका एक साल का बेटा कार्तिक खेतों के पास ही छांव में बैठा था, तभी वहां एक कुत्ता आ गया। कुत्ते ने बच्चे पर हमला कर दिया। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर माता-पिता दौड़कर पास पहुंचे और उसे कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया। इस बीच कार्तिक बुरी तरह लहूलुहान हो चुका था।