फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   One woman died and another injured after house collapsed in rain

बारिश का कहर: मकान हुआ धराशायी, दबकर एक महिला की मौत, दूसरी घायल, चार पशुओं की भी गई जान

Thu, 19 Sep 2024 06:12 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 19 Sep 2024 06:12 PM IST
सार

कमरे की छत टपक रही थी। महिलाएं घर का सामान बाहर निकाल रही थीं, तभी कमरे की छत एक साथ गिर गई। पलभर में पूरा मकान गिर गया। जिससे एक महिला की इलाज के दौरान रात मौत हो गई। दूसरी महिला घायल हो गई। मकान गिरने से तीन बकरी और एक भैंस भी मलबे में दब गई, जिससे पशुओं की मौत हो गई।

विज्ञापन
One woman died and another injured after house collapsed in rain
बारिश में मकान गिरा - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ में  विजयगढ़ क्षेत्र के गांव मलिकपुरा में 18 सितंबर को बारिश के चलते पूरा मकान गिरकर धराशायी हो गया। मलबे में दबने से एक महिला की मौत और दूसरी घायल हो गई। साथ ही हादसे में एक भैंस और तीन बकरी की भी दबकर मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया।

विज्ञापन


18 सितंबर देर शाम बारिश में गांव मलिकपुरा निवासी अनीशखां पुत्र नवाजी खां, निवाजी खां पुत्र नत्थू खां के मकान स्थित एक कमरे की छत टपक रही थी। महिलाएं घर का सामान बाहर निकाल रही थीं, तभी कमरे की छत एक साथ गिर गई। पलभर में पूरा मकान गिर गया। हादसे में 36 वर्षीय शबाना पत्नी अनीश खां और वशीरन पत्नी पप्पू खां दबकर घायल हो गईं। 
विज्ञापन

मृतका शबाना
परिजन घायल महिलाओं को मेडिकल कॉलेज ले गए। शबाना ने इलाज के दौरान रात में ही दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही घर में मातम छा गया। वशीरन के गंभीर चोट आई हैं। मकान गिरने से तीन बकरी और एक भैंस भी मलबे में दब गई, जिससे पशुओं की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed