{"_id":"6542a77777c6c44f8407659a","slug":"one-who-stole-goods-from-moving-trains-and-railway-stations-caught-aligarh-news-c-2-ali1009-248226-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: चलती ट्रेनों, रेलवे स्टेशनों से सामान चोरी करने वाला दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: चलती ट्रेनों, रेलवे स्टेशनों से सामान चोरी करने वाला दबोचा
Thu, 02 Nov 2023 01:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 01:01 AM IST
सार
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन से आरपीएफ व जीआरपी की टीम ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।उसके कब्जे से सोने, चांदी के आभूषण, 2 एंड्रॉयड मोबाइल फोन एवं नकदी बरामद हुई है।
विज्ञापन
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चलती ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों से चोरी करने वाले एक आरोपी को जीआरपी एवं आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से सोने, चांदी के आभूषण, 2 एंड्रॉयड मोबाइल फोन एवं नकदी बरामद हुई है।
विज्ञापन
जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार, आरपीएफ के एसएसआई अमित चौधरी, क्राइम बिग के एसआई भारत भूषण के नेतृत्व वाली टीम बुधवार को प्लेटफार्म पर गश्त कर रही थी। तभी प्लेटफार्म नं. दो अलीगढ़ जंक्शन से ट्रेनों में यात्रियों के कीमती सामान की लूट/चोरी के आरोपी नीरज कश्यप निवासी कूचा मोहत्तर, थाना कश्मीरी गेट, उत्तरी दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी के कब्जे से करीब 2.70 लाख रुपये कीमत के सोने, चांदी के आभूषण, 02 एंड्रॉयड मोबाइल फोन एवं 850 रुपये की नकदी बरामद हुई है। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने पिछले दिनों अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर हुई चोरी की तीन घटनाओं में शामिल होने का जुर्म कुबूल किया है। आरोपी के खिलाफ थाना जीआरपी जीआरपी में चोरी के दो मुकदमे पूर्व से दर्ज हैं।
विज्ञापन