फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   One who spoke objectionable things about Swami Rambhadracharya arrested

Rambhadracharya: स्वामी रामभद्राचार्य को लेकर आपत्तिजनक बातें बोलने वाला गिरफ्तार, भेजा जेल

Wed, 07 Feb 2024 11:07 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 07 Feb 2024 11:07 PM IST
सार

युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें वह कह रहा था कि जो भी स्वामी रामभद्राचार्य की गर्दन काटकर लाएगा, उसे दो लाख और आंखें फोड़ने पर तीन लाख रुपये अपने पास से देगा। वीडियो वायरल होने पर लोग उसे एक्स पर पोस्ट कर कार्रवाई की मांग करने लगे। अलीगढ़ पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
One who spoke objectionable things about Swami Rambhadracharya arrested
जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वीडियो वायरल कर स्वामी रामभद्राचार्य की गर्दन काटने वाले को दो लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा करने वाले डेविड जाटव पुत्र सत्यवीर सिंह को 7 फरवरी को अलीगढ़ पुलिस ने दबोच लिया है। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


आरोपी डेविड जाटव पुत्र सत्यवीर सिंह गांव फुसावली का रहने वाला है। 6 फरवरी को उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें वह कह रहा है, जो भी स्वामी रामभद्राचार्य की गर्दन काटकर लाएगा, उसे दो लाख और आंखें फोड़ने पर तीन लाख रुपये अपने पास से देगा। वीडियो वायरल होने पर लोग उसे एक्स पर पोस्ट कर कार्रवाई की मांग करने लगे। पहचान होने के बाद पुलिस ने गांव के चौकीदार रामगोपाल की तहरीर पर थाने पर मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि ग्राम चौकीदार रामगोपाल की तहरीर पर आरोपी डेविड जाटव को पकड़ लिया गया। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed