{"_id":"5fcfe0df8ebc3e29ae466c54","slug":"one-way-system-start-to-get-rid-of-jam-city-office-news-ali2506543113","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम से निजात के लिए शहर में रोडवेज बसों का वन-वे सिस्टम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम से निजात के लिए शहर में रोडवेज बसों का वन-वे सिस्टम शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाम में फंसकर बेटी की मौत का मुद्दा अमर उजाला द्वारा प्रमुखता से उठाए जाने के बाद अधिकारियों की नींद टूटी है। एसपी ट्रैफिक ने नगर निगम, रोडवेज व परिवहन विभाग के साथ मंगलवार को बैठक कर शहर के जाम के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार रोडवेज बसों को माना है। इसलिए आगरा मथुरा रूट की बसों को वन-वे सिस्टम से चलाने और बाहर की बसों को शहर में एंट्री न देने का निर्णय लिया है। इसके अलावा मसूदाबाद बस स्टैंड को तत्काल शुरू करना तय किया गया है।
इस बैठक में तय हुआ है कि मुरादाबाद, बरेली, देहरादून के लिए जाने वाली बसों को लेकर लिया है। अब इस रूट की बसों का संचालन नवनिर्मित मसूदाबाद बस अड्डे से होगा। हालांकि रोडवेज अफसर असमंजस में हैं कि आधी-अधूरी तैयारी के साथ इस बस अड्डे से कैसे बसों का संचालन किया जाए।
आगरा/मथुरा रूट की बसों के लिए वन-वे सिस्टम आज से
निर्णय हुआ है कि आज बुधवार से आगरा/मथुरा की तरफ से आने वाली रोडवेज बसों की वन-वे व्यवस्था लागू होगी। आगरा व मथुरा से गांधी पार्क आने वाली बसें सासनीगेट, मदारगेट होते हुए आएंगी। वापसी में आगरा की बस दुबे पड़ाव, एटा चुंगी, बौनेर के रास्ते से वापस आगरा जाएंगी। वहीं, मथुरा की बस वापसी में रसलगंज, सारसौल चौराहा, नादापुल होते हुए मथुरा जाएंगी। वहीं, मसूदाबाद से संचालित होने वाली बसें गांधीपार्क की तरफ किसी भी दशा में नही जाएंगी। एटा, आगरा, मथुरा से चलकर अलीगढ़ से आगे जाने वाली बसें शहर में नहीं प्रवेश पा सकेंगी। ये बाईपास के रास्ते ही आएगी-जाएंगी। नगर निगम को इस नई व्यवस्था के तहत वन-वे के साइन बोर्ड लगाने का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन
गांधीपार्क बस अड्डे से सासनीगेट चौराहा तक नहीं चलेंगे ई-रिक्शा
शहर में जाम के लिए ई-रिक्शा को भी जिम्मेदार माना गया है। खासकर गांधी पार्क बस अड्डे से सासनी गेट चौराहा तक लगने वाले जाम को लेकर विशेष निर्णय लिया गया है। आज से गांधीपार्क बस अड्डे से सासनीगेट चौराहा तक ई-रिक्शा नहीं चलेंगे।
गांधीपार्क से सासनीगेट तक आज चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान
एसपी ट्रैफिक सतीश चंद्र ने बताया कि शहर के गांधी पार्क बस अड्डे से लेकर सासनी गेट चौराहा तक जाने वाले मार्ग पर जगह-जगह हो रहे अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को यह अभियान चलाया जाएगा। इसमें नगर निगम, यातायात पुलिस, सिविल पुलिस की सहभागिता रहेगी।
मसूदाबाद बस अड्डे का संचालन एक दम से नहीं किया जा सकता है। अभी वहां सभी सुविधाएं पूर्ण नहीं हैं। आज से वहां अलीगढ़-बुद्ध विहार डिपो की बसों को बरेली, मुरादाबाद, देहरादून के लिए चलाया जाएगा। इन शहरों से आने वाली बसों के चालकों को नई व्यवस्था से अवगत कराया जाएगा, जिससे वह भी वहां पर धीरे-धीरे पहुंचना शुरू कर दें। प्रदेश के कई नवनिर्मित बस अड्डों का लोकार्पण होना है। संभावना है कि सीएम वर्चुअल कार्यक्रम के जरिये इनका लोकार्पण करेंगे।
- परवेज खां, आरएम