फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   One thousand rupees form in the election of Mayor, bail amount will be 12 thousand

Aligarh News: महापौर के चुनाव में एक हजार रुपये का पर्चा, 12 हजार होगी जमानत राशि

Mon, 10 Apr 2023 11:15 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
One thousand rupees form in the election of Mayor, bail amount will be 12 thousand
राज्य चुनाव आयोग ने नगरीय निकाय निर्वाचन हेतु नाम निर्देशन पत्रों का मूल्य, जमानत धनराशि एवं उम्मीदवारों द्वारा किए जाने वाले चुनावी व्यय की अधिकतम सीमा का निर्धारण कर दिया है।
विज्ञापन




सहायक निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि नगर निगम के महापौर के लिए सामान्य पद पर नाम निर्देशन पत्र एक हजार रुपये एवं 12 हजार रुपये जमानत राशि है। महापौर प्रत्याशी प्रचार के दौरान अधिकतम 40 लाख रुपये ही खर्च कर सकेंगे। इसी तरह नगर पालिका अध्यक्ष को नौ लाख और नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ने वाले दावेदार अधिकतम 2.5 लाख रुपये ही खर्च कर सकेंगे।
विज्ञापन




1-नगर निगम के महापौर पद के लिए सामान्य वर्ग का नाम निर्देशन पत्र एक हजार रुपये एवं 12 हजार रुपये जमानत धनराशि है। महापौर प्रत्याशी प्रचार के दौरान अधिकतम 40 लाख रुपये ही खर्च कर सकेंगे। नगर निगम पार्षद के लिए नामांकन पत्र 400 रुपये, जमानत राशि 2,500 रुपये तय हुई है। ये प्रत्याशी तीन लाख रुपये तक खर्च कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

2-नगर पालिका अध्यक्ष के लिए नाम निर्देशन पत्र 500 रुपये, जमानत राशि 8000 रुपये एवं चुनावी खर्च सीमा नौ लाख रुपये है। इनके वार्ड सदस्य के लिए नाम निर्देशन पत्र 200 रुपये, जमानत राशि 2000 रुपये और चुनाव प्रचार की खर्च सीमा दो लाख रुपये है।

3-नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए नाम निर्देशन पत्र 250 रुपये, जमानत राशि 5000 रुपये एवं चुनावी खर्च की सीमा 2.5 लाख रुपये तय की गई है। इसके सदस्य के लिए नामांकन पत्र 100 रुपये, जमानत राशि 2000 रुपये एवं चुनावी खर्च की सीमा 50 हजार रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed