फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   One report died after coming negative, the other died after investigation

एक की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद मौत, दूसरे की जांच के बाद गई जान

Sun, 31 May 2020 12:31 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Sun, 31 May 2020 12:31 AM IST
विज्ञापन
One report died after coming negative, the other died after investigation
चित्रकूट में कोरोना का एक और मरीज बढ़ा - फोटो : अमर उजाला
कोरोना काल में दर्द देने वाली घटनाओं का सिलसिला थम नहीं रहा। शनिवार देर रात शहर में ऐसी दो घटनाएं हुईं हैं जिन्हें शायद घटनाओं से जुड़े परिवार कभी भुला न पाएं। महानगर के कनवरीगंज कटरा मोहल्ला के कपड़ा व्यापारी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के कुछ घंटों बाद मौत हो गई। वहीं, गंभीरपुरा के मृत कोरोना संक्रमित हार्डवेयर सप्लायर की मौत के तेरहवें दिन तीसरे भाई की भी मौत हो गई। खास बात है कि इस तीसरे भाई की सैंपलिंग कई दिन के प्रयास के बाद शनिवार सुबह ही हुई थी। जिसकी रिपोर्ट का परिवार को बेसब्री से इंतजार था।
विज्ञापन



मिली जानकारी के अनुसार कपड़ा व्यापारी 50 वर्षीय संजीव गुप्ता तीन दिन पहले कोरोना के संदेह पर जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराए गए थे। उनका परिवार भी घर में क्वारंटीन कर दिया गया था। संजीव की मेडिकल में सैंपलिंग हुई और उपचार भी चल रहा था।
विज्ञापन


हालांकि शनिवार दोपहर उनकी रिपोर्ट निगेटिव आने पर स्वास्थ्य अधिकारियों व परिवार ने राहत महसूस की थी। मगर देर रात उनकी अचानक तबियत बिगड़ी और मृत घोषित कर दिया गया। यह खबर परिवार तक पहुंचते ही वहां कोहराम मच गया। वहीं शव रविवार सुबह परिवार को सौंपा जाएगा। सीएमओ डॉ.बीपी कल्याणी ने संजीव गुप्ता की मौत की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
तेरह दिन में तीसरी मौत पर परिवार में कोहराम
इधर, महानगर के सासनी गेट गंभीरपुरा में 13 दिन पहले कोरोना संक्रमण से मृत घोषित हुए हार्डवेयर सप्लायर के तीसरे भाई की भी शनिवार देर रात मौत हो गई। बताया गया है कि तेरह दिन पहले कोरोना से मृत हार्डवेयर सप्लायर के द्वारिकापुरी सासनी गेट निवासी 50 वर्षीय भाई कई दिन से बुखार से पीड़ित थे। परिवार वाले उनकी जांच के लिए जिला अस्पताल भी गए। जहां सैंपलिंग के बजाय मलेरिया जांच कर व दवा देकर उन्हें चलता कर दिया गया।



तमाम प्रयास के बाद शनिवार सुबह ही जांच टीम उनके घर सैंपल लेने पहुंची थी। इधर, देर रात तबियत बिगड़ने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। देर रात मेडिकल में मौजूद परिजनों से हुई बातचीत में पता चला कि मदार गेट पर ऊन का व्यापार करने वाले तीसरे भाई कई दिन से बुखार से पीड़ित थे। तमाम प्रयास के बाद आज सुबह ही उनकी सैंपलिंग हुई थी। देर रात परिवार वाले शव मेडिकल में लिए बैठे थे। बता दें कि पिछले सप्ताह उनके एक दूसरे भाई की मौत हुई थी, जबकि तेरह दिन पहले सप्लायर की कोरोना से मौत हुई थी। 
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed