{"_id":"65ea1d684bc6bcc2ec0690ee","slug":"one-person-killed-several-injured-in-collision-between-two-cars-aligarh-news-c-119-1-sali1001-100505-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: दो कारों की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: दो कारों की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत, कई घायल
Fri, 08 Mar 2024 01:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 01:32 AM IST
सार
हाल निवासी कस्बा अकराबाद ठा वीरेंद्र सिंह कस्बा के ही चार युवक के साथ शाम कार द्वारा कस्बा से दादों गई बरात में शामिल होने गए थे। जहां से सभी लोग रात में वापस लौट रहे थे। रात समय करीब 12 बजे जैसे ही वह नानऊ पिलखना रोड पर एक ईंट भट्ठे के सामने पहुंचे तभी सामने से आ रही दूसरी कार से उनकी कार की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाना क्षेत्र में नानऊ पिलखना मार्ग पर 6 मार्च की देर रात दो कारों के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें कार सवार वीरेंद्र सिंह की मौत हो गई। वह सासनी बिजली घर में बतौर एसएसओ तैनात थे। उनकी मौत से परिजनों में मातम छा गया। तथा दोनों कारों में सवार कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
गांव जिरौली हीरासिंह हाल निवासी कस्बा अकराबाद ठा वीरेंद्र सिंह पुत्र अतर सिंह कस्बा के ही चार युवक दीपू पुत्र देवीशरन राणा, विवेक, विशाल, पुत्रगण राज किशोर, राजा पुत्र दिनेश के साथ 6 मार्च की शाम कार द्वारा कस्बा से दादों गई बरात में शामिल होने गए थे। जहां से सभी लोग रात में वापस लौट रहे थे। रात समय करीब 12 बजे जैसे ही वह नानऊ पिलखना रोड पर एक ईंट भट्ठे के सामने पहुंचे तभी सामने से आ रही दूसरी कार से उनकी कार की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
कार में सवार सभी लोग घायल होकर कार में फस गए। घायलों की चीख-पुकार सुनकर भट्ठा से कुछ मजदूर दौड़कर पहुंचे। कार में फंसे घायलों को बाहर निकालते हुए घटना की सूचना पुलिस एवं एंबुलेंस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेजा। डाक्टरों ने गांव जिरौली हीरासिंह निवासी 58 वर्षीय पूर्व फौजी वीरेंद्र सिंह पुत्र अतर सिंह को मृत घोषित कर दिया। घायल विवेक, विशाल, राजा व दीपू को उपचार के लिए भर्ती किया। वीरेंद्र सिंह अपने पीछे पत्नी सरोज, बेटा शनि एवं एक पुत्री को रोते बिलखते छोड़ गए हैं। वह सासनी बिजली घर में बतौर एसएसओ तैनात थे। उनकी मौत से परिजनों में मातम छा गया।
विज्ञापन