फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   One patient dead, 11 positive including inspector and medical doctor

दरोगा और मेडिकल  के डॉक्टर सहित 11 पॉजिटिव, एक मरीज की मौत

Thu, 11 Jun 2020 12:45 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Thu, 11 Jun 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
One patient dead, 11 positive including inspector and medical doctor
Corona - फोटो : Twitter
 जिले में कोरोना संक्रमण लगातार पांव फैला रहा है। बुधवार को सासनी गेट इलाके की 30 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला की दिल्ली में मौत हो गई। वहीं हरदुआगंज थाने के दरोगा और जेएन मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर सहित 11 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इस तरह जिले में संक्रमित मिले मरीजों की संख्या 245 और मृतक संख्या बीस पहुंच गई है। इसके अलावा अतरौली, हरदुआगंज और शहर के अलग-अलग इलाकों से मरीज हैं। इन सभी को आइसोलेट कराने से लेकर इलाकों को सील व सैनेटाइज कराने कवायद देर रात तक जारी थी।
विज्ञापन



जेएन मेडिकल कॉलेज द्वारा बुधवार को भेजे गए रिपोर्ट में 11 लोग संक्रमित हैं। इसमें एएमयू के हॉदी हसन हॉल में रहने वाले 25 वर्षीय जूनियर डॉक्टर संक्रमित पाए गए हैं। उस हॉल में जेएन मेडिकल कॉलेज के छात्र रहते हैं। वहीं हरदुआंज में तैनात 32 वर्षीय दरोगा पॉजिटिव आए हैं। इसके अतिरिक्त ज्ञान सरोवर रमेश विहार रोड के 65 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित हैं।
विज्ञापन



वहीं पिछले सप्ताह सराय दुबे पर पॉजिटिव आए पुलिस एसपीओ की 50 वर्षीय पत्नी भी संक्रमित घोषित हुई है। वहीं अतरौली के पक्की गढ़ी का 16 वर्षीय किशोर 4 जून से मेडिकल कॉलेज में टीवी रोग के इलाज के लिए भरती था। उसे भी संक्रमित पाया गया है। उसके परिवार में छह लोग क्वारंटीन किए गए हैं और गली को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं हरदुआगंज के जारौठी का 30 वर्षीय प्रवासी श्रमिक संक्रमित पाया है। वह महाराष्ट्र से 4 जून लौटा था और यहां आकर तबियत खराब होने पर दीनदयाल में दिखाया था। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं परिवार के सदस्यों को होम क्वारंटीन किया गया है। रसलगंज का 45 वर्षीय व्यक्ति बीमारी के चलते मेडिकल कॉलेज गया था, वह भी जांच में संक्रमित हुआ है। इसी तरह सिविल लाइन का 52 व्यक्ति भी मेडिकल में संक्रमित पाया गया है। नई बस्ती का 50 वर्षीय व्यक्ति बीमार होने पर मलखान सिंह गया था।


वहां जांच में संक्रमित आया है। उसके परिवार में 22 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। इसके अलावा नौरंगाबाद का 52 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित आया है और विकास भवन में 57 वर्षीय प्रशासनिक अधिकारी संक्रमित आए हैं। वह सासनी गेट आवास विकास कालोनी में रहते हैं। इधर, सीडीओ अनुनय झा ने बताया कि सासनी गेट इलाके की 30 वर्षीय महिला 4 जून को आगरा रोड के एक नर्सिंग होम में बच्चे के प्रसव के बाद संक्रमित घोषित हुई थी। जिसे इलाज के लिए परिजन पहले आगरा, बाद में दिल्ली ले गए थे, जहां बुधवार को उसकी मौत हो गई है। दिल्ली से यह सूचना मिल गई है।

थाने में कोरोना की एंट्री से घबराया स्टाफ, दुबारा जांच की मांग
 थाने में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक से पुलिसकर्मीयों में भय है। बुधवार को आई रिपोर्ट में थाने के एक दरोगा संक्रमित पाये जाने के बाद हरदुआगंज के लोगों में भी खलबली मची हुई है। वहीं दरोगा को एंबुलेंस से अतरौली भेजा गया है। 


31 मई को बुढांसी व ग्वालरा में हुये झगडे के आठ आरोपियों को शांतिभंग में पाबंद करने के बाद उनकी कोरोना जांच हुई थी। 2 जून को आयी कोरोना की जांच रिपोर्ट में आठ में से छह लोग संक्रमित पाए थे, जिसके बाद संक्रमितों के परिवारीजनों समेत हरदुआगंज थाने के 23 लोगों के भी सेंपल लिए थे। जिनमें से अधिकांश की रिपोर्ट दो दिन पहले निगेटिव आ गई

थी, जबकि एक दरोगा की रिपोर्ट रह गई थी जिसके आने के बाद थाने में हड़कंप मच गया। रिपोर्ट में दरोगा के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट सुनकर स्टाफ दंग रह गया है। पुलिसकर्मीयों का कहना है कि एक बार फिर से थाने के लोगों की जांच करायी जानी चाहिये। थानाध्यक्ष संदीप कुमार का कहना है कि दरोगा रसिक टावर में रहते थे लिहाजा एसडीएम कोल के निर्देश पर उस क्षेत्र को सील कराया जायेगा। दरोगा बीते माह 12 मई को 14 दिन की छुटटी पर अपने घर हापुड गये थे जहां से 26 मई को वापस लौटे। कयास लगाया जा रहा कि शायद वहीं से संक्रमण लगा होगा। जबकि दरोगा का कहना है कि उन्हें संक्रमण का एक भी लक्षण प्रतीत नहीं हो रहा।


-संक्रमित लोगों को अस्पताल में भर्ती करने के साथ-साथ परिजनों को क्वारंटीन करने की कार्यवाही चल रही है। घर के एरिया को सील कर सैनिटाइज किया जा रहा है।-चंद्रभूषण सिंह डीएम


--कोरोना मीटर--
-245 मरीज अब तक पाए गए जिले में(इनमें कुछ मरीज अन्य शहरों में संक्रमित घोषित हुए हैं)
-20 मरीजों की अब तक हो चुकी मौत(जयगंज की महिला आगरा में संक्रमित हुई थी,
दिल्ली में मौत)
-140 करीब मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं
-75 के करीब सक्रिय मरीज अभी हैं शेष

--आज मिले संक्रमित--
1-25 वर्षीय डॉक्टर निवासी हादी हसन हॉल एएमयू।
2-65 वर्षीय वृद्ध निवासी ज्ञान सरोवर।
3-50 वर्षीय महिला निवासी सराय दुबे।
4-16 वर्षीय युवक निवासी अतरौली।
5-30 वर्षीय युवक निवासी जरौठी, हरदुआगंज।
6- 32 वर्षीय दरोगा थाना हरदुआगंज।
7- 45 वर्षीय व्यक्ति निवासी रसलगंज।
8- 52 वर्षीय व्यक्ति निवासी सिविल लाइंस।
9- 50 वर्षीय व्यक्ति निवासी नई बस्ती।
10-52 वर्षीय व्यक्ति निवासी नौरंगाबाद।
11-57 वर्षीय प्रशासनिक अधिकारी विकास भवन निवासी सासनीगेट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed