{"_id":"5ff0a52e43a5e25c4e106432","slug":"one-of-the-wanted-and-25-thousand-awardee-criminal-bablu-pandit-arrested-from-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: 25 हजार का इनामी कुख्यात लुटेरा बबलू पंडित गिरफ्तार, साथी शैलेश कोर्ट में हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: 25 हजार का इनामी कुख्यात लुटेरा बबलू पंडित गिरफ्तार, साथी शैलेश कोर्ट में हाजिर
Sat, 02 Jan 2021 10:24 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, जवां (अलीगढ़)
अमर उजाला ब्यूरो, जवां (अलीगढ़)
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 02 Jan 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
इनामी अपराधी बबलु पंडित
- फोटो : अमर उजाला
25 हजार का इनामी, गैंगेस्टर में वांछित व कुख्यात लुटेरा बबलू पंडित को जवां पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पिछले माह इनाम घोषित होने के बाद से पुलिस उसकी तलाश में लगी थी। इस दौरान घेराबंदी के बीच उसे दबोच लिया गया, जबकि उसका साथी शैलेश सारस्वत न्यायालय में हाजिर हो गया।
इस तरह टॉप-10 सूची में शामिल 25-25 हजार के इनामी दो अपराधी जेल चले गए। वहीं, सोनू गौतम अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं।
एसओ जवां अभय कुमार के अनुसार, बन्नादेवी थाने से 25 हजार का इनामी बबलू पंडित उर्फ नंदकिशोर पर गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में घोषित हुआ था। तभी से पुलिस उसे तलाश रही थी। मुखबिर की सूचना पर उसे तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
एसओ के अनुसार शनिवार तड़के पुलिस गश्त के दौरान मंजूरगढ़ी स्टेशन को जाने वाले रास्ते पर एक संदिग्ध पुलिस को देखकर तेज कदमों से चलने लगा। इसी दौरान उसे पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान भी बताई।
एसओ के अनुसार, बबलू बेशक बुलंदशहर जिले का रहने वाला है। मगर, उस पर अपने ही जिले में कुल 16 मुकदमे दर्ज हैं। वह अलीगढ़ में सक्रिय रहकर अपराध करता है। उस पर जवां, क्वार्सी, बन्नादेवी, गांधीपार्क आदि में लूट आदि के मुकदमे दर्ज हैं।
सबसे पहले वर्ष 2011 में जवां में बैंक डकैती की घटना में उसका नाम प्रकाश में आया था। बन्नादेवी में 11 लाख की लूट के मुकदमे में उस पर गैंगेस्टर में कार्रवाई की गई थी। इधर, उसका एक साथी शैलेश सारस्वत निवासी खैर जवां से गैंगेस्टर में वांछित होने के चलते 25 हजार का इनामी था। उसने शनिवार को न्यायालय में सरेंडर कर दिया। इधर, अब इनामी सोनू गौतम की पुलिस लगतार तलाश कर रही है।