फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   One more corona patient killed, two new infected found

एक और कोरोना मरीज की मौत, दो नए संक्रमित मिले

Sat, 30 May 2020 11:46 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Sat, 30 May 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
One more corona patient killed, two new infected found
जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर के पिता में कोरोना - फोटो : अमर उजाला
बेशक लॉकडाउन खुलने जा रहा है, मगर जिले में कोरोना संक्रमण और उससे मौत का सिलसिला थम नहीं रहा। इसलिए अब और ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। शनिवार को मिली सूचना के अनुसार आगरा में इलाज पा रहे अतरौली के संक्रमित मरीज की वहां मौत हो गई है, जबकि जिले में दो नए पॉजिटिव केस पाए गए हैं। इनमें से एक गोंडा के श्रमिक परिवार से है, जबकि एक शहर के कनवरीगंज इलाके से साफ्टवेयर इंजीनियर है।
विज्ञापन


अतरौली के मोहल्ला कच्चीगढ़ी निवासी 29 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव की आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में शनिवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक का आगरा में अंतिम संस्कार किया गया। यहां से पिता, माता, पत्नी और भाई आगरा जाकर अंतिम संस्कार में शामिल हुए। कोरोना पॉजीटिव युवक फेफड़ों में समस्या के चलते डायलिसिस पर था। जिसका उपचार आगरा में चल रहा था। वह चार दिन पहले ही कोरोना पॉजिटिव घोषित हुआ था।
विज्ञापन


 इधर, शनिवार शाम आई रिपोर्ट के अनुसार गोंडा क्षेत्र के गांव कैथवारी में मुंबई से लौटे श्रमिक परिवार की 23 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव आई है। इस महिला के परिवार का एक युवक, एक तीन साल का बच्चा व एक साल की बच्ची भी पिछले सप्ताह पॉजिटिव आए थे। यह एक साल की बच्ची की मां है, जो अतरौली में आइसोलेट बच्चे के साथ ही रह रही थी। वहीं से जांच में उसे पॉजिटिव घोषित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के कोतवाली क्षेत्र के कनवरीगंज से एक 29 वर्षीय युवक संक्रमित घोषित हुआ है। यह युवक गुड़गांव में बतौर साफ्टवेयर इंजीनियर कार्यरत है। लॉकडाउन में छुट्टी लेकर घर आया था। देर रात पुलिस व स्वास्थ्य टीम उसके घर पहुंच गई थी और युवक को आइसोलेट कराने व परिवार को क्वारंटीन कराने की तैयारी चल रही थी। सीएमओ डॉ.बीपी कल्याणी ने अतरौली के मरीज की मौत व दो नए मरीजों के मिलने की पुष्टि की है।


रात मिले दो मरीजों के परिवार होम क्वारंटीन
शुक्रवार देर रात दिल्ली और फरीदाबाद में संक्रमित घोषित हुए मरीजों के परिजनों को क्वारंटीन करा दिया गया है। इनमें एक सासनी गेट के लोधी विहार से हैं, जबकि दूसरे क्वार्सी की स्वर्ण जंयती कालोनी के एक अपार्टमेंट से हैं। सासनी गेट का मरीज दिल्ली में ही भरती है, परिवार में तीन सदस्य हैं, जबकि स्वर्ण जयंती नगर वाले परिवार को भी इसी प्रक्रिया से गुजारा जा रहा है। वहीं तीसरा 44 वर्षीय मेडिकल में भरती मरीज एटा का बताया गया है। यह सूचना एटा को दे दी गई है।

कोरोना मीटर--
- 152 मरीज अब तक पाए गए जिले में
- 16 मरीजों की अब तक हो चुकी मौत (जयगंज की महिला आगरा में संक्रमित हुई थी, दिल्ली में मौत)
- 66 करीब मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं
- 68 के करीब सक्रिय मरीज अभी हैं शेष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed