{"_id":"5c55473ebdec224e4507e7e3","slug":"one-more-arrested-in-mahatma-gandhi-effigy-shot-matter-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बापू के पुतले को गोली मारने के मामले में एक और गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पूजा शकुन अभी भी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बापू के पुतले को गोली मारने के मामले में एक और गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पूजा शकुन अभी भी फरार
Sat, 02 Feb 2019 01:01 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: Sayali Maurya
Updated Sat, 02 Feb 2019 01:01 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के अलीगढ़ में 30 जनवरी को अखिल भारत हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा ग़ांधी के पुतला में गोली मारने और दहन करने के मामले में पुलिस के हाथ एक और आरोपी लगा है। पुलिस ने नामजद आरोपी अनिल वर्मा को पूजा शकुन पांडेय के घर से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
इसके पहले गुरुवार को पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें से अदालत ने दो को जेल भेज दिया है, जबकि एक को जमानत पर रिहा कर दिया गया। वहीं तीन अन्य अभी पुलिस की हिरासत में है।
विज्ञापन
अभी भी मुख्य आरोपी अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा शकुन पाण्डेय और उनके पति अशोक पाण्डेय फरार हैं। पुलिस सरगर्मी से दोनों की तलाश में जुटी हुई है। इन दोनों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। वहीं, कांग्रेस, सपा और एएमयू छात्रों ने इस कृत्य का पुरजोर विरोध किया है।
विज्ञापन