{"_id":"6a3cfbf143d5a67fe5096847","slug":"one-library-sealed-three-found-closed-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: लखनऊ अग्निकांड के बाद अलीगढ़ प्रशासन की सख्ती जारी, एक लाइब्रेरी सील, तीन कोचिंग पर लटके मिले ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: लखनऊ अग्निकांड के बाद अलीगढ़ प्रशासन की सख्ती जारी, एक लाइब्रेरी सील, तीन कोचिंग पर लटके मिले ताले
Thu, 25 Jun 2026 03:29 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 25 Jun 2026 03:29 PM IST
सार
कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी पर छापामारी जारी है। अलीगढ़ में एक लाइब्रेरी को सील किया गया और तीन कोचिंग सेंटर ताला लगाकर भाग गए। कार्रवाई के डर से शहर के अधिकतर कोचिंग सेंटर पर ताले लटके हुए हैं।
विज्ञापन
कटारा कोचिंग सेंटर
- फोटो : संवाद
विस्तार
लखनऊ अग्निकांड के बाद अलीगढ़ प्रशासन की सख्ती लगातार जारी है। रामघाट रोड पर चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान एक लाइब्रेरी को सील कर दिया गया, जबकि तीन अन्य संस्थान बंद मिले और उनके संचालक मौके से नदारद रहे।
विज्ञापन
जांच टीम ने सक्सेस लाइब्रेरी को नियमों के उल्लंघन और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर सील कर दिया। वहीं कटारा एकेडमी (दूसरी ब्रांच), चाणक्य एकेडमी और प्रतिष्ठा आईएएस एकेडमी पर ताले लटके मिले। उनके संचालक निरीक्षण के समय अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन
डीआईओएस डॉ पूरन सिंह ने बताया कि बिना पंजीकरण, अग्निशमन विभाग की एनओसी और सुरक्षा मानकों का पालन किए बिना संचालित होने वाले संस्थानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
