{"_id":"60a013848ebc3ed7043342d4","slug":"one-killed-by-corona-219-infected-city-office-news-ali263193124","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से एक की मौत, 219 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से एक की मौत, 219 संक्रमित
विज्ञापन
कोरोना की दूसरी लहर में मौतों का सिलसिला 100 हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल के अनुसार शनिवार को कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हुई है। हालांकि दीनदयाल अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों से मिले रिकॉर्ड के मुताबिक 9 लोगों की मौत हुई है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग पोर्टल पर इनका जिक्र न होने से इनकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ। शनिवार को 219 नए केस मिले हैं तो 373 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं।
नुमाइश मैदान स्थित मुक्ति धाम में शनिवार को 9 शवों का अंतिम संस्कार हुआ। इनमें से 4 शव दीनदयाल अस्पताल, 3 वरुण ट्रामा और 2 जीवन ज्योति अस्पताल से आए थे। शनिवार को 219 केस मिलने के बाद जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या अब 2606 हो गई है। अब तक कुल 20312 मरीज मिले हैं।
373 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। अब तक 17606 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। शनिवार को हुई 5012 जांच मिलाकर अब तक 8.22 लाख लोगों की जांच हो चुकी है। सीएमओ डॉ बीपी कल्याणी ने लोगों से सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने व सुरक्षित रहने की अपील की है।