{"_id":"66eaf20cced02f6ee708a4ba","slug":"one-day-holiday-in-aligarh-schools-due-to-continuous-rain-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"School Closed: एक दिन बंद रहेंगे 12वीं तक के सभी स्कूल, आया डीएम का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
School Closed: एक दिन बंद रहेंगे 12वीं तक के सभी स्कूल, आया डीएम का आदेश
Wed, 18 Sep 2024 09:00 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 18 Sep 2024 09:00 PM IST
सार
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ राकेश कुमार सिंह ने पत्र निर्गत कर सभी तरह के बोर्ड से जुडे़ कक्षा12 तक के स्कूल 19 सितंबर को बंद रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए अलीगढ़ जिलाधिकारी विशाख जी ने जिले में 19 सितंबर को सभी स्कूलों में अवकाश की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
डीएम के आदेश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ राकेश कुमार सिंह ने पत्र निर्गत कर सभी तरह के बोर्ड से जुडे़ कक्षा12 तक के स्कूल 19 सितंबर को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ राकेश कुमार सिंह ने अपने कार्यालय आदेश में कहा है कि 18 सितंबर को लगातार हो रही बारिश एवं मौसम विभाग की पूर्व चेतावनी के अनुसार 19 सितंबर को भी भारी वर्षा की संभावना के दृष्टिगत जिलाधिकारी के आदेशानुसार जनपद अलीगढ़ के सभी बोर्ड के विद्यालय समस्त सरकारी, गैर सरकारी, प्राइवेट, सीबीएसई, आईसीएसई एवं समस्त शिक्षण संस्थानों में नर्सरी से कक्षा 12 तक में 19 सितंबर का अवकाश घोषित किया जाता है। विद्यालयों द्वारा यथा संभव ऑनलाइन कक्षा का संचालन किया जा सकता है। आंतरिक विद्यालय परीक्षा, प्रेक्टिकल आदि को परावर्तित कर दिया जाए, जिसकी सूचना सभी छात्रों व अभिभावकों को स्कूल प्रबंधन द्वारा दे दी जाए।
विज्ञापन