{"_id":"642092c225b4dbabc80c5a74","slug":"one-arrested-in-the-case-of-assault-on-students-search-for-the-rest-aligarh-news-c-2-ali1009-77457-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: छात्रों से मारपीट मामले में एक गिरफ्तारी, बाकी की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: छात्रों से मारपीट मामले में एक गिरफ्तारी, बाकी की तलाश
विज्ञापन
धर्म समाज महावद्यिालय के एलएलबी प्रथम वर्ष के छात्र सुनील कुमार से २१ मार्च को और शनिवार को फिर उसके सहयोगी चिराग संग मारपीट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है। बाकी की तलाश जारी है। बता दें कि इस मारपीट मामले में शनिवार को नाराज छात्रों ने अलीगढ़ पुलिस के खिलाफ ट्वीटर पर अभियान छेड़ दिया था। जिसके बाद पुलिस ने आनन फानन मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को दबोच है।
एक मुकदमा एबीवीपी से जुड़े छात्र चिराग भारद्वाज निवासी कल्याणपुरम, आगरा रोड संग हुई मारपीट में हुआ है। मुकदमे में आरोप है कि बृहस्पतिवार को कॉलेज पहुंचा तो उसे कुछ नामजदों ने पकड़ लिया था और रंगदारी की मांग कर रहे थे। इसी क्रम में शनिवार को फिर वही वाकया दोहराया गया। इसी तरह बृहस्पतिवार को सुनील संग मारपीट हुई।
इस मामले में दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। अश्वनी निवासी अकराबाद, रमन निवासी कमालपुर, अरुण सागर, मोहित, रोहित, आकाश और 4-5 अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर गांधीपाक के अनुसार इस मामले में एक आरोपी अश्वनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी की तलाश जारी है।