{"_id":"68716bb740b43aed3c09c576","slug":"on-the-pretext-of-depositing-the-fees-he-ran-away-with-a-bag-full-of-jewellery-and-cash-aligarh-news-c-2-1-gur1003-730509-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: फीस जमा कराने के बहाने जेवर-नकदी का बैग लेकर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: फीस जमा कराने के बहाने जेवर-नकदी का बैग लेकर भागा
विज्ञापन
कस्बा टप्पल के मोहल्ला पतियातपाड़ा में शुक्रवार दोपहर ट्यूशन की फीस जमा कराने के बहाने से घर में घुसा युवक नकदी व जेवरात से भरे बैग को लेकर फरार हो गया। घटना के संबंध में शिकायती पत्र थाने में दिया गया है। पीड़ित परिवार भी आरोपी की तलाश में जुट गया है।
पीड़ित शिवकुमार उर्फ शिब्बू ने थाना पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे एक काले रंग का 22 वर्षीय युवक मेरे घर में आया और कहने लगा कि आपकी बेटी ट्यूशन पढ़ती है, उसकी ऑनलाइन फीस जमा करनी है, जिसमें कुछ कैश की जरूरत है।
इस पर वह उन्होंने युवक को रुपये देने के लिए बेड की अलमारी से नकदी व जेवरात से भरे बैग को बाहर निकाला तो युवक चकमा देकर बैग लेकर फरार हो गया। शोर-शराबा करने पर मोहल्ले के लोगों के साथ युवक को इधर-उधर तलाश किया लेकिन उसका कहीं पता न चल सका। अपराध निरीक्षक जोगेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हो गयी है, मामला संदिग्ध लग रहा हैं, सीसीटीवी कैमरों की जांच पड़ताल की जा रही है।