फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   On Rakshabandhan, sisters will get roadways bus every 15 minutes

रक्षाबंधन पर बहनों को हर 15 मिनट में मिलेगी रोडवेज बस

Thu, 30 Jul 2020 02:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 02:39 AM IST
विज्ञापन
On Rakshabandhan, sisters will get roadways bus every 15 minutes
त्यौहार के चलते बाजार में लगा जाम। - फोटो : CITY OFFICE
रक्षाबंधन और बकरीद को लेकर रोडवेज ने पूरी तैयारी कर ली है । 31 जुलाई से - दिल्ली, आगरा, मथुरा, मेरठ, बुलंदशहर, कानपुर रूट पर बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। इसके साथ ही बुद्ध विहार और अलीगढ़ डिपो में 20-20 अतिरिक्त बसों को तैनात किया गया है। कर्मचारियों की छुट्टी निरस्त कर दी गई हैं। रोडवेज आरएम ने बहनों से वादा किया है कि उनको सभी रूटों पर हर 15 मिनट के बाद बस उपलब्ध मिलेगी। चालक और परिचालकों को कोरोना के चलते निर्देश दिए हैं कि वह सीट के अतिरिक्त सवारियों को न बैठाएं। रोडवेज बसों का विशेष संचालन 31 जुलाई से छह अगस्त रहेगा।
विज्ञापन

फ्री यात्रा पर फैसला नहीं, निर्धारित सीटों पर ही बैठेंगे यात्री
रक्षाबंधन पर बसों में मौजूद सीटों से अधिक यात्री नहीं बैठाए जाएंगे। सफर के दौरान सभी को कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करना होगा। इधर, पिछले दो साल की तरह इस बार रक्षाबंधन पर बहनों को रोडवेज फ्री यात्रा का तोहफा देगा या नहीं इस पर कोई निर्णय नहीं हो सका है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सभी का अवकाश निरस्त
रोडवेज निगम में एक से छह अगस्त तक सभी कर्मचारियों-अधिकारियों का अवकाश निरस्त कर दिया गया है। साथ ही मुख्यालय स्तर पर यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर 18001802877, वाट्सएप नंबर 9415049606, डायल 149 सेवा 24 घंटे कार्यरत रहेगी।
हमारे पास पूरे अलीगढ़ परिक्षेत्र में वर्तमान में करीब 550 बसें हैं। सवारियों को देखते हुए इन बसों को सड़कों पर उतारा जाएगा। हर 15 मिनट में यात्रियों को बसें मिलेंगी। प्रमुखों रूटों को ध्यान में रखते हुए पूरा प्लान तैयार किया गया है।
परवेज खान, क्षेत्रीय प्रबंधक, अलीगढ़ परिक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed