{"_id":"61dc8cd79d5dd8375957e6b4","slug":"omination-will-be-done-in-seven-courts-city-office-news-ali282806750","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः सात न्यायालयों में होगा नामांकन, रहेगी सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः सात न्यायालयों में होगा नामांकन, रहेगी सख्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधान सभा चुनाव में पहले चरण के लिए 14 से 21 जनवरी तक नामांकन की प्रक्रिया चलेगी। इसको लेकर कलेक्ट्रेट परिसर व उसके बाहर भी बैरिकेडिंग की जा रही है। यहां पुलिस की कड़ी सुरक्षा रहेगी। प्रत्याशी के साथ सिर्फ दो प्रस्तावकों को नामांकन कक्ष तक जाने की अनुमति होगी।
उप निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार पटेल ने बताया कि जिले की खैर, बरौली, इगलास, अतरौली, छर्रा, कोल व शहर विधान सभा के लिए नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट में अलग-अलग न्यायालय बनाए गए हैं। सात आरओ व 14 एआरओ की तैनाती कर दी गई है। उन्होंने बताया कि नामांकन को आने वाले प्रत्याशी दो वाहनों के जरिए बैरिकेडिंग तक ही आ सकेंगे। यहां से केवल प्रत्याशी व उनके दोनों प्रस्तावकों को जाने की अनुमति होगी। इसके लिए तस्वीर महल के अलावा कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर बैरिकेडिंग की जाएगी और पर्याप्त पुलिस फोर्स की तैनाती की जाएगी। ताकि कलेक्ट्रेट की ओर आने वाले वाहनों व अनावश्यक भीड़ को रोका जा सके। उन्होंने बताया कि नामांकन के दौरान आदर्श आचार संहिता व कोरोना गाइड लाइन का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।
यहां होंगे नामांकन
विधान सभा का नाम, न्यायालय, आरओ, एआरओ
खैर- न्यायालय अपर जिलाधिकारी प्रशासन, एडीएम खैर, तहसीलदार व बीडीओ खैर
बरौली- न्यायालय अपर जिलाधिकारी वि त्त एवं राजस्व, एसडीएम गभाना, तहसीलदार गभाना, बीडीओ चंडौस
अतरौली- न्यायालय अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय, एसडीएम अतरौली, बीडीओ अतरौली, बीडीओ बिजौली
छर्रा - न्यायालय अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम, एसीएम प्रथम, तहसीलदार अतरौली, बीडीओ गंगीरी
कोल- न्यायालय अपर जिलाधिकारी नगर, एसडीएम कोल, तहसीलदार कोल, बीडीओ लोधा
अलीगढ़- न्यायालय नगर मजिस्ट्रेट, सिटी मजिस्ट्रेट, बीडीओ धनीपुर, चकबंदी अधिकारी
इगलास - न्यायालय जिलाधिकारी, एसडीएम इगलास, तहसीलदार इगलास, बीडीओ इगलास
चुनाव सामग्री हटाने का अभियान जारी
अलीगढ़। आचार संहिता लागू होने के बाद से जिला प्रशासन के निर्देश पर चुनाव प्रचार सामग्री, दीवार लेखन आदि को हटाने का क्रम जारी है। हालांकि इसके लिए नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत, तहसील, ब्लॉक व ग्राम पंचायत स्तर पर टीमें गठित कर दी गई हैं। इसके बाद भी अभी भी तमाम स्थानों पर प्रचार सामग्री लगी हुई है। संवाद
विज्ञापन
चुनाव में गड़बड़ी पैदा करने वाले अराजक तत्वों पर कार्रवाई
नोडल अधिकारी एसपी क्राइम रजनी सिंह ने बताया कि जिले में थानावार ऐसे लोगों की सूची तैयार कर ली गई है। जिनमें जिला बदर, गैंगेस्टर, गुंडा एक्ट के तहत करीब 267 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। शांति भंग की आशंका में धारा107, 116 के तहत निजी मुचलकों पर भी उन्हें पाबंद करने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक करीब 83 लोगों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की जा चुकी है। इनमें से सात को प्रतिबंध के बाद भी जिले में घूमता मिलने पर पकड़कर जेल भेजा जा चुका है। आगे भी यह कार्रवाई बदस्तूर जारी है। संवाद