फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Om Birla said to the Vaishya community be responsible for the whole society and be a partner in development of the country

वैश्य समुदाय से बोले ओम बिरला, बोले- संपूर्ण समाज के प्रति जिम्मेदार और देश के विकास में भागीदार बनें

Sun, 07 Feb 2021 08:32 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 07 Feb 2021 08:32 PM IST
विज्ञापन
Om Birla said to the Vaishya community be responsible for the whole society and be a partner in development of the country
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला - फोटो : amar ujala

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने वैश्य समुदाय से कहा है कि वह चिंता न करें। संपूर्ण समाज के प्रति जिम्मेदार बनें और देश के विकास में भागीदार बनें। उनकी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। लोकसभा अध्यक्ष रविवार को कैलाश फार्म में अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन

 
लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि आज भी देश के किसी भी हिस्से में चले जाएं तो हमारे पूर्वजों के विचार नजर आते हैं। उस समय जब सरकार शिक्षा के मंदिर नहीं खोल पाती तो वैश्य समाज ने स्कूल खोले। धर्मशाला बनवाईं। अब भी निरंतर यही काम चल रहा है। कोरोना काल में पर देश परेशान था। डर था कि अगर यह बीमारी गांव तक पहुंची तो बहुत बड़ी समस्या पैदा हो सकती है। विदेशों में मौतों का सिलसिला हम सभी को डरा रहा था। ऐसे नाजुक वक्त में वैश्य समाज ने बढ़चढ़ कर सभी की मदद की।
विज्ञापन


उन्होंने सामाजिक एकता के माध्यम से देश के विकास पर जोर दिया है, कहा कि आजादी के बाद अब नए भारत के निर्माण में वैश्य समाज का अहम योगदान है। पहले जब राजा युद्ध लड़ते थे तो धन की कमी होने पर भामाशाह उनकी मदद करते थे। अब वही भामाशाह नए भारत के निर्माण में सहयोग कर रहे है। हमको हर कोशिश करनी है कि कैसे देश को आगे ले जाया जाए। बिरला बोले.. आजादी के बाद कठिन दौर था, लेकिन वैश्य समाज ने हमेशा सेवा व समर्पण से काम किया। ये समर्पण का भाव हमें हमारे पूर्वजों से मिला है। अब भी हमारे यही संस्कार है। इसलिए हमारा सब कुछ समाज के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना काल में राह चलते लोगों को पानी पिलाया, खाना खिलाया। उनको ठहराया। पूरी दुनिया को दिखाया कि हम किसी भी बड़ी आपदा से एकजुटता से लड़ते है। जब इस कठिन काल में विकसित देशों में बड़ी समस्याएं पैदा हुई तो हमने विकासशील होते हुए बाकी दुनिया को दिखाया कि नया भारत कैसा है।

उन्होंने कहा कि कभी भी वैश्य समुदाय ने देश को तोडऩे का काम नहीं किया है। वह हमेशा वैश्य समाज के साथ खड़े है। इस समाज का हर व्यक्ति कोशिश करता है कि वह पूरे समाज को आगे ले जाए। जातियों की अलग-अलग बात करने से से कटुता बढ़ेगी। पूर्व में जब जातियां धर्म तय हुए थे तो तय हुआ था कि सभी आगे बढ़ेंगे। सभी ने मिल कर समाज का निर्माण भी किया। संसद में पूरे देश के लोगों को देखते हैं। वही विविधता देश की एकता को प्रदर्शित करती है। विविधता तोड़ती नहीं, जोड़ती है। जातियों की कटुता नहीं बढ़ाएंगे। जिस तरह पूर्वजों ने संपूर्ण समाज की सेवा का काम किया। वही करना है। अभी हाल ही में कमलेश देवी नाम की सम्मानित महिला ने अपनी 12 करोड़ रुपये की संपत्ति समाज को दान दे दी। आज हर जाति को नए भारत के निर्माण पर जोर देना है। हमारे अच्छे संस्कार होना चाहिए, तभी नए भारत का निर्माण होगा। दुकानें, उद्योगों से रोजगार मिलते हैं। इसलिए हमें समाज में वंचित लोगों को आगे बढ़ाना होगा। वैश्य समाज को कोई चिंता न करें। उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, वह उस पर खरा उतरेंगे।

इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुंमत गुप्ता, प्रदेश सरकार के कबीना मंत्री सुरेश राणा, कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल, नगर विकास मंत्री महेश गुप्ता, राज्य मंत्री संदीप सिंह, राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, एटा सांसद राजवीर सिंह राजू, सांसद सतीश गौतम, सांसद बुलंदशहर भोला सिंह, शहर विधायक संजीव राजा, कोल विधायक अनिल पाराशर, इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी, छर्रा विधायक रवेंद्र पाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, मानव महाजन, पंकज धीरज, पवन खंडेलवाल, गौरव हरकुट, ओजोन सिटी के सीएमडी प्रवीण मंगला, पावना ग्रुप के एमडी स्वपनिल जैन, कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर प्रवीण

अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि और आयोजक मंडल के सदस्य मौजूद रहे।

देरी से पहुंचने पर मांगी मंच से माफी
अलीगढ़-आगरा हाईवे पर स्थित कैलाश फाम्र्स में वह तयशुदा समय से तीन घंटे की देरी से पहुंचे, जिसके लिए उन्होंने उपसिथत जनसमूह से करबद्ध क्षमा मांगी। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट नई दिल्ली के टर्मिनल-4 से उड़ान भरने से पहले उनके विमान का बायां इंजन खराब हो गया था। जिसके बाद वह यमुना एक्सप्रेस वे होते हुए अलीगढ़ पहुंचे। उनको यहां दोपहर डेढ़ बजे आना था, लेकिन वह साढ़े चार बजे अलीगढ़ पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed