{"_id":"69c45503253f41e36007feb0","slug":"olf-school-children-created-humanoid-robot-caroline-aligarh-news-c-2-gur1004-937176-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Caroline: कक्षा नौ के बच्चों ने बनाया मानवीय रोबोट ‘कैरोलाइन’, सिर-आंखें घुमाती है, आगे-पीछे चलती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Caroline: कक्षा नौ के बच्चों ने बनाया मानवीय रोबोट ‘कैरोलाइन’, सिर-आंखें घुमाती है, आगे-पीछे चलती
Thu, 26 Mar 2026 03:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 03:04 AM IST
सार
फीमेल कैरोलाइन रोबोट में 15 मोटर और 15 सेंटर लगाए गए हैं। कैरोलाइन हाथ मिला सकती है, आगे-पीछे चल सकती है और अपना सिर व आंखें घुमा सकती है। इसमें एलेक्सा जैसी वॉइस असिस्टेंट तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
रोबोट कैरोलाइन से हाथ मिलाती प्रधानाचार्या जेरिना
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामघाट रोड स्थित आवर लेडी ऑफ फातिमा (ओएलएफ) स्कूल के कक्षा नौ के 14 विद्यार्थियों ने तीन महीने की मेहनत के बाद कैरोलाइन नामक निर्मित ह्यूमनॉइड रोबोट तैयार किया है। इस रोबोट में बोलने, समझने और वातावरण की जानकारी देने की खूबी है।
विज्ञापन
विद्यालय के कक्षा नौ के विद्यार्थी पीहू पाल, तृषा ठाकुर, श्रेयांशी गुप्ता, खुशी, पुरु अग्रवाल, शाश्वत, सार्थक, आमोद्य, विज्जवल गुप्ता, कृष्ण अग्रवाल, अनिरुद्ध वर्मा, मानविक व अरहान की टीम ने सितंबर से रोबोट बनाने की तैयारी शुरू की। टीम लीडर पीहू पाल ने बताया कि स्कूल में तीन दिन का वर्कशाप हुआ था, जिसके हमारे मन में भी कुछ नया करने का विचार हुआ।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उनके पहले फीमेल कैरोलाइन रोबोट में 15 मोटर और 15 सेंटर लगाए गए हैं। कैरोलाइन हाथ मिला सकती है, आगे-पीछे चल सकती है और अपना सिर व आंखें घुमा सकती है। इसमें एलेक्सा जैसी वॉइस असिस्टेंट तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। आसपास के वातावरण को पहचानने के लिए विभिन्न सेंसर्स लगाए गए हैं। रोबोट को एक आई से जोड़ा गया है, जो इसे किसी भी पूछे गए प्रश्न का सहज उत्तर देने में सक्षम बनाता है। विद्यालय की प्रधानाचार्य जेरिना सिस्टर ने बताया कि यह स्कूल और जिले के गर्व का पल है। अब यह टीम इसे और अपडेट करेगी।
विज्ञापन